मुंबई (Mumbai)। नवी मुंबई पुलिस (Navi Mumbai Police) ने एक नाबालिग लड़की से कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म करने, उसे गर्भवती करने और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 23 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने 17 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर दोस्ती की और यह जानते हुए भी कि वह नाबालिग है उसके साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती किया। उन्होंने बताया कि परेशान होकर लड़की ने 28 नवंबर को अपने घर में फांसी लगा ली। अधिकारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved