चुनाव 2024 बड़ी खबर मध्‍यप्रदेश

जानिए मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों का रुझान, इंदौर, उज्जैन, मंदसौर… एक नज़र में

नई दिल्‍ली (New Dehli)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)में विधानसभा का नतीजा (outcome)घोषित हो रहा है। मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर वोटों (votes)की गिनती (Counting)चल रही है बहुमत के लिए 116 सीट की आवश्यकता है। मध्य प्रदेश में दो दशक से सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज कायम रहेगा या फिर राज्य की कमान कांग्रेस के हाथ जाएगी यह दोपहर तक तय हो जाएगा।मध्य प्रदेश में 230 सीटों से रुझान मिल चुके हैं। भाजपा 163, अन्य को 2 और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है।


सीहोर जिले की बुदनी विधानसभा सीट से शिवराज सिंह 34000 मतो से आगे वही छिंदवाड़ा से कमलनाथ आगे।साथ ही दतिया सीट से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 5400 मतो से पीछे चल रहे है ।राज्य मंत्री भाजपा के प्रह्लाद सिंह पटेल भी 65021 मतो से आगे चल रहे है। वही नरोत्तम सिंह तोमर 11वे चरण में 1195 मतो से आगे चल रहे है। और मंडला के निवास से केंद्रीय मंत्री फग्‍गन सिंह कुलस्ते की प्रणय अब तय है। वे अपने प्रतिध्वंधी कांग्रेस के चैन सिंह 9217 से पीछे चल रहे है।
इंदौर 5 में पहले दौर की गिनती में महेंद्र हार्डिया 6159 से ज्यादा मतों से आगे। साथ ही इंदौर 1 से कैलाश विजयवर्गीय 28272 मतो से आगे।
इंदौर-3 में भाजपा के गोलू शुक्ला 49942 से आगे वही कांग्रेस प्रत्याशी पिंटू जोशी 45503 मतों से भाजपा को 4439 की लीड दे रहे है। इंदौर 2 से  रमेश मेंदोला छठे राउंड में 63289 मतो से आगे और तुलसी सिलावट सांवेर से क़रीबन 24214 मतो से आगे। जीतू पटवारी 3702 मतो से आगे। 64768 मतो से  इंदौर 4 से मालिनी गौर आगे।पहले राउंड में विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में महेंद्र हडिया 4245 मतों से आगे।देपालपुर विधानसभा में भाजपा के मनोज सिंह पटेल कांग्रेस के विशाल पटेल 7916 मतों से आगे
महू से भाजपा की उषा ठाकुर 26038 मतो से आगे। वही कांग्रेस तीसरे स्थान पर।
राउ से दूसरे राउंड में 17971 मतो मधु वर्मा आगे। वही जितु पटवारी पीछे चल रहे है। लहार विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी डा. गोविंद सिंह आगे।

उज्जैन की सीट महिदपुर से तीसरे राउंड में बीजेपी प्रत्याशी – बहादुर सिंह चौहान को 52098 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी दिनेश जैन को 47626 मत मिले।कुल 4472 मत से बीजेपी प्रत्याशी आगे
उज्जैन की तराना सीट से भाजपा प्रत्याशी ताराचंद गोयल को 10049 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी को महेश परमार को 12067 मत मिले, कुल 2018 वोट से कांग्रेस प्रत्याशी आगे
उज्जैन की घट्टिया से पाँचवे राउंड में भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय को 23500 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी रामलाल मालवीय को 17807। कुल 5693 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आग।उज्जैन उत्तर के राउंड नंबर -4 में बीजेपी प्रत्याशी अनिल जैन कालूहेडा- 24706 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी माया राजेश त्रिवेदी को 12328 इतने वोट मिले। कुल 12378 वोट से बीजेपी प्रत्याशी आगे।

भोपाल उत्तर से कांग्रेस के आतिफ़ 19017 से आगे, मध्य से कांग्रेस के आरिफ़ मसूद 27900 से आगे। वही भोपाल दक्षिण पश्चिम से भगवान दस समनानी 8841 से आगे।गोविन्दपुर में भाजपा के कृष्ण गौड़ आगे। नरेला से भाजपा के विश्वास सारंग आगे ।

जबलपुर पश्चिम से भाजपा के राकेश सिंह आगे वही कैंटोनमेंट से भाजपा के अशोक रोशनी आगे चल रहे है। जबलपुर उत्तर से कांग्रेस के विनय सक्सेना आगे चल रहे है। जबलपुर पूरब से कांग्रेस के लखन घनघोरिया आगे है।

ग्वालियर से भाजपा के प्राध्युमान सिंह आगे।

बालाघाट से भाजपा प्रत्याशी गौरीशंकर बिसेन आगे।रतलाम से कश्यप चैतन्य 13641 मतो से आगे वही ग्रामीण में भाजपा के मथुरा लाल डामर लक्ष्मण सिंह डिंडोर कांग्रेस के 14942 मतों से आगे
धार विधानसभा से भाजपा की नीना विक्रम वर्मा कांग्रेस के प्रत्याशी प्रभा बालमुकुंद सिंह गौतम से 3800 मतो से आगे
बदनावर से कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह शेखावत 800 मतों से आगे
गंधवानी से कांग्रेस प्रत्याशी अमन सिंगर 900 मतों से आगे
खरगोन से कांग्रेस के रवि जोशी पीछे, भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार 421 मतो से आगे
झाबुआ 1900 मतो से भानु भूरिया आगे।
थांदला से 167 मतो से कलसिंह भाबर आगे।
पेटलावद से 2494 मतो से निर्मला भूरिया आगे।
देवास में भाजपा गायत्री राजे 25207 से आगे
हाट पिपलिया सिंधिया समर्थक भाजपा के मनोज चौधरी क़रीब 5353 मतो के आगे।
सोनकच्छ में 976 मतो से BJP आगे
बागली में 3800 वोट से BJP आगे
खातेगांव 4650 वोट से BJP आगे
नीमच विधानसभा से दिलीप सिंह परिहार आगे चल रहे है।
जावद विधानसभा से ओमप्रकाश सखलेचा आगे चल रहे है।
मनासा विधानसभा से माधव मारु आगे चल रहे है।

तीसरे राउंड में मल्हारगढ़ से वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 5460 मतों से आगे
मन्दसौर से तीसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग – 17707 मत मिले वही कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार को 13985 मत मिले। कुल 3722 वोट से बीजेपी प्रत्याशी हरदीप सिंह डंग आगे, तीसरे राउंड में मंदसौर से कांग्रेस प्रत्याशी विपिन जैन 97 मतों से आगे

एग्जिट पोल्स का मिलाजुला अनुमान
30 नवंबर को मध्य प्रदेश को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आए। कुछ में भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की गई तो कुछ में कांग्रेस सरकार बनने की बात कही गई। एबीपी न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 113-137 सीटें और भाजपा को 88-112 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया। इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया ने भाजपा को 140-162 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की थी। कुछ सर्वे में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर बताई गई थी।

17 नवंबर को डाले गए थे वोट
मध्य प्रदेश में सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को वोट डाले गए थे। इस बार राज्य की जनता ने बढ़चढ़कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। मध्य प्रदेश में 76 फीसदी से अधिक मतदान हुआ। वोटिंग के दौरान कुछ सीटों पर छिटपुट हिंसा भी हुई थी।

Share:

Next Post

फातिमा बनने वाली अंजू ने नौकरी के नाम पर बनवाया था पासपोर्ट

Sun Dec 3 , 2023
भोपाल (Bhopal)। इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर 6 महीने बाद अंजू (Anju) पाकिस्तान से भारत वापस लौट आई है। बता दें, अंजू, फातिमा बनकर अपने बच्चों के पास वापस लौटी है। जो पाकिस्तानी प्रेमी (pakistani lover) से मिलने पाकिस्तान गई थी। जहां पर प्रेमी नसरुल्ला (lover nasrullah) से शादी […]