भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

एक से शादी का झांसा देकर रेप और दूसरी से की शादी

  • प्रेमिका ने आपत्ति जताई तो घर बुलाकर की धुनाई, लड़की ने किया आत्महत्या का प्रयास

भोपाल। राजधानी में जालसाज युवक द्वारा युवती को प्रेम प्रसंग में फांसकर बलात्कार करने तथा मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने गुपचुप तरीके से दूसरी लड़की से विवाह कर लिया है। पीडि़ता को इस बात की भनक लगी तो आरोपी और उसके बीच जमकर विवाद हुआ। युवक ने फरियादिया को बात करने के लिए अपने घर बुलाया। जहां उसकी जमकर धुनाई की और घर से निकाल दिया। गुस्साई युवती ने आरोपी के घर की दहलीज पर स्वयं की कलाई की नस काटकर खुदकुशी का प्रयास किया। जिसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है। हॉस्पिटल में लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पिपलानी पुलिस ने इस मामले में बलात्कार मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी की फिलहाल गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है।
पिपलानी थाने के टीआई चेन सिंह रघुवंशी के अनुसार 22 वर्षीय फरियादिया अवधपुरी में रहती है। वह बेचलर ऑफ आर्ट्स (बी.ए) से ग्रेजुएट है। पिछले साल दिसंबर माह में पिपलानी इलाके में एक कोचिंग में पढऩे जाती थी। जहां रिसेप्शन पर आरोपी मनीष कुशवाह बैठता था। कोचिंग आने जाने के दौरान मनीष और पीडि़ता के बीच परिचय हो गया था। दोनों के बीच मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुए और कॉल पर बातचीत होने लगी। मनीष ने लड़की को प्रपोज किया पीडि़ता ने उसका प्रपोजल अपना लिया। बाद में दोनों के बीच मुलाकात होने लगीं। आरोपी ने पहली बार एक होटल में लेजाकर पीडि़ता के साथ में ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को शादी करने का भरोसा दिलाया। इसके बाद में आरोपी ने करीब पांच बार फरियादिया के साथ में अलग-अलग स्थानों पर लेजाकर बलात्कार किया। कुछ दिना पूर्व से आरोपी ने लड़की का कॉल उठाना बंद कर दिया। फरियादिया ने अचानक आरोपी के मिजाज में बदलाव देखकर उसकी जानकारी हासिल की। तब पता लगा की दो माह पूर्व में उसने किसी अन्य लड़की से विवाह कर लिया है। बीती 17 तारीख को आरोपी और पीडि़ता के बीच में कॉल पर तीखी नोक-झोंक हुई। मनीष के कहने पर लड़की बात-चीत के इरादे से आरोपी के घर पहुंची। वहां मनीष ने उसके साथ में मारपीट की। जिसके बाद में गुस्साई पीडि़ता ने ब्लेड से स्वयं की कलाई को काट लिया। जिसके बाद में उसे अस्पताल में भर्ती कराय गया। जहां उसकी हालत सामान्य है। युवती की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी युवक की तलाश शुरू कर दी गई है।

वेटर ने किया नाबालिग से बलात्कार
टीला जमापुरा इलाके में रहने वाली 16 वर्षीय पीडि़ता शादियों में बर्तन धोने तथा कैटर्स के साथ खाने बनाने का काम करती है। उसकी मां भी उसके साथ में काम करती हैं। उसी के साथ में सागर नाम का युवक भी पार्टियों में बतौर वैटर काम करता है। एक साथ काम करने के कारण दोनों के बीच में पुराना परिचय था। डेढ़ साल पहले दोनों के बीच में प्रेम प्रसंग शुरु हो गया। आरोपी ने अलग-अलग स्थान पर ले जाकर उसके साथ में ज्यादती की। करीब दो सप्ताह पहले आरोपी लड़की को बहला फुसलाकर भगाकर साथ ले गया। कबीटपुरा में रहने वाले जफर नाम के व्यक्ति के घर आरोपी ने पीडि़ता को ठहरा दिया। इसके बाद वह नहीं लौटा, जहां जफर ने भी लड़की के साथ में ज्यादती की। बीती 17 तारीख को किशोरी किसी से तरह से जफर के चुंगल से निकलकर अपने घर पहुंची। जहां उसने पूरा घटनाक्रम बताया। हालांकि लड़की की गुमशुदगी पहले ही थाने में दर्ज थी, पुलिस ने लड़की के बयान लिए तब पूरे मामले का खुलासा हुआ। जिसके बाद में पुलिस ने बाल्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस मामले में भी आरोपी की तलाश की जा रही है।

कार्टून दिखाने और चॉकलेट दिलाने का लालच देकर मासूम से छेडख़ानी
बजरिया थाना इलाके में आठ साल की मासूम रहती है। उसके मोहल्ले में ही आरोपी आकाश रहता है। बच्ची कल शाम को आकाश के घर के बाहर खेल रही थी। तभी बदमाश आया और उसे टीवी पर कार्टून दिखाने तथा चॉकलेट दिलाने का लालच देकर अपने घर में ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की। मासूने ने घर लौटकर बिलखते हुए मां को पूरा घटनाक्रम बताया, तब मां बच्ची को लेकर थाने पहुंची और प्रकरण दर्ज करा दिया। इस मामले में भी आरोपी फरार हो गया है।

बात करने से इनकार किया तो घर में घुस गया मनचला
कोतलवाली थाना क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला रहती है। आरोपी तारीक अहमद से उसका परिचय जीवन साथी डॉट कॉपर हुआ था। दोनों के बीच में वहीं मोबाइल नंबर एक्सचेंज हुआ और कॉल पर बातचीत होने लगी। दोनों अकसर वीडियो कॉल पर भी बात करते थे। एक बार वीडियो कॉल पर बातचीत के दौरन आरोपी ने स्क्रीन शॉट के माध्यम से लड़की के आपत्तिजनक तस्वीरों सेव कर लिया। अब पीडि़ता की शादी कहीं और तय हो रही तो बदमाश उसकी शादी तुड़वाने की धमकी दे रहा है। फरियादिया ने उससे बातचीत बंद की तो बदमाश कल उसके घर में घर गया,लड़की की मां के सामने शादी तुड़वाने की धमकी दी और जबरन शादी करने का दबाव बनाया। बात नहीं मानने पर अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी दी। जिसके बाद में लड़की ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।

Share:

Next Post

क्राइम ब्रांच ने की रेड, रेस्त्रां के पीछे चल रहा था जुआखाना

Mon Sep 21 , 2020
ताश पत्तों पर दांव लगाते दस गिरफ्तार भोपाल। क्राइम ब्रांच की टीम ने खजूरी सड़क इलाके में स्थित एक रेस्टॉरेंट के पीछे बने हाल में जुआ खेल रहे दस जुआरियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 21 हजार 260 रुपये नकद और ताश पत्ते जब्त हुए हैं। इस दौरान रेस्टॉरेंट संचालक मौके से भाग […]