भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

सांसद प्रज्ञा सिंह को अश्लील वीडियो भेजने वाले आरोपी बेनकाब, क्राइम ब्रांच ने राजस्‍थान से किया गिरफ्तार

भोपाल। सांसद प्रज्ञा ठाकुर(MP Pragya Thakur) को फोन कॉल कर अश्लील मैसेज भेजने और सेक्सटॉर्शन करने वाले दो आरोपियों को भोपाल साइबर क्राइम ब्रांच (Bhopal Cyber Crime Branch) ने राजस्थान के भरतपुर से गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों को मंगलवार को भोपाल लेकर आएगी। सांसद ने 6 फरवरी को टीटी नगर थाने में शिकायत दी थी।

साइबर क्राइम ब्रांच पुलिस ने सांसद प्रज्ञा ठाकुर को अश्लील मैसेज और सेक्सटॉर्शन (obscene messages and sextortion) करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों की उम्र 21 और 23 साल बताई जा रही है। दोनों सगे भाई हैं और 8वीं तक पढ़े हैं। भोपाल पहुंचने के बाद आरोपियों से पूछताछ की जाएगी।



बता दें सांसद प्रज्ञा ठाकुर को 6 फरवरी शाम 7 बजे वाट्सएप पर वीडियो कॉल आया था। जिसके बाद एक लड़की ने अपने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। इसके बाद सांसद ने अपना फोन काट दिया। इसके बाद एक दूसरे नंबर से सांसद को लड़की का रिकॉर्डिंग वीडियों भेजा गया। इसके साथ ही आरोपी ने सांसद से मांग नहीं मानने पर उनका यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दी। इस पर सांसद ने तुरंत टीटी नगर थाने को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की थी।

Share:

Next Post

OMG ! ये बॉडी बिल्डर खुद के ही साथ संबंध बनाना चाहता है, ढूंढ रहा तरीका

Tue Feb 15 , 2022
एस्टाना। आपको आए दिन कई तरह के समाचार सुनने में मिलते होंगे जो कई तो ऐसे होते हैं अजीबोगरीब के होते हैं। अब हाल ही में जो चौकाने वाला मामला सामने आया है वह कजाकिस्तान (Kazakhstan) का है। जी हाँ और यहाँ रहने वाले एक शख्स ने अजीबोगरीब बयान (Strange Statement) दिया है। जी दरअसल […]