उत्तर प्रदेश देश

बदायूं हत्याकांड को लेकर आरोपी की मां का आया बयान, बेटे के एनकाउंटर को ठहराया सही

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो मासूम भाइयों की रूंह कंपा देने वाली हत्या ने सभी को हैरान कर दिया है। घर में घुसकर दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साजिद भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मामले में हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने कहा कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

उन्होंने कहा, “मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।” उन्होंने कहा, “पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है।”


नाजरीन ने कहा, “दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां पर है।” आरोपी की दादी कुत्तन ने कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था, लेकिन वह इस घटना से अचंभित है। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई।

उधर, मृतक दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा। इस बीच, पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जावेद की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के बदायूं जिला मुख्यालय के थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के बाबा कॉलोनी में मंगलवार देर शाम दो सगे भाइयों की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि हमले में तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मुठभेड़ में एक आरोपी को ढेर कर दिया है।

Share:

Next Post

बिहार लोक सेवा आयोग का बड़ा फैसला, BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 को किया रद्द

Wed Mar 20 , 2024
नई दिल्ली। बिहार लोक सेवा आयोग ने तीसरे चरण की BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला लिया है। आयोग ने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा फेज 3 को रद्द कर दिया है। बता दें कि 15 मार्च को हुई फेज 3 की BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा को रद्द किया गया है। यह परीक्षा दो […]