
इंदौर। रात को गस्त पर निकली पुलिस (Police) को दो ऐसे वाहन चालक (Vehicle Driver) मिले, जिन्होंने अपनी गाड़ी में नंबर प्लेट (Number Plate) की जगह अपने मन की बात (Mann Ki Baat) लिखी थी। दोनों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इससे पहले भी ऐसे स्लोगन लिखे वाहन चालकों पर कार्रवाई हो चुकी है।

विजयनगर टीआई रवींद्र गुर्जर (Vijayanagar TI Ravindra Gurjar) ने बताया कि चौराहे के समीप एक बुलेट चालक को रोका और पड़ताल की उसकी बुलेट की नंबर प्लेट वाली जगह लिखा था कि लव इज क्राइम और बट आईएम क्रिमिनल और एक स्पलेंडर बाइक वाले ने दहेज का स्लोगन ही लिखा रखा था। उसने लिखाया था कि बाप को बोल नई दिलाए। इस पर थाना प्रभारी ने उसे पूछा कि क्या यह बाइक दहेज में मिली थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved