img-fluid

रश्मिका मंदाना को एक्शन सीन पड़ा भारी, गंभीर चोट के बाद मुश्किल हुआ चलना-फिरना

August 04, 2026

नई दिल्ली । साउथ और बॉलीवुड की (South Indian cinema)लोकप्रिय अभिनेत्री रश्मिका मंदाना Rashmika Mandanna)इन दिनों गंभीर चोट के कारण आराम करने को मजबूर हैं। अपनी आगामी एक्शन फिल्म मायसा (Maaysa)की शूटिंग के दौरान उन्हें ऐसी चोट लगी जिसने उनकी रोजमर्रा की जिंदगी तक प्रभावित कर दी। लंबे समय तक सोशल मीडिया से दूर रहने के बाद रश्मिका ने खुद अपनी हेल्थ अपडेट साझा करते हुए बताया कि इस हादसे के बाद उनके लिए सामान्य रूप से चलना फिरना भी आसान नहीं रह गया है। अभिनेत्री ने कहा कि यह उनके करियर की सबसे कठिन और दर्दनाक चोटों में से एक है।

रश्मिका ने बताया कि फिल्म के डांस और एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनकी दाहिनी हिप का एक टेंडन अपनी जगह से अलग हो गया। हिप के दोनों तरफ चार चार टेंडन होते हैं जो शरीर के इस हिस्से को पैरों से जोड़ते हैं। इनमें से एक टेंडन के अलग हो जाने के कारण उन्हें पैर उठाने और सामान्य तरीके से चलने में परेशानी हो रही है। डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें पूरी तरह आराम करने के लिए कहा गया है ताकि टेंडन दोबारा सही तरीके से जुड़ सके।

अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट में स्वीकार किया कि शुरुआत में वह अपनी चोट के बारे में किसी को बताना नहीं चाहती थीं लेकिन अब जब यह बात सामने आ ही गई है तो उन्होंने अपने प्रशंसकों को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने लिखा कि यह पिछले कुछ समय में उनकी तीसरी बड़ी चोट है और अब उन्हें महसूस हो रहा है कि लगातार काम के दबाव में उन्होंने अपने शरीर को जरूरत से ज्यादा थका दिया। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है जब वह अपने शरीर का पहले से ज्यादा ध्यान रखेंगी।


  • रश्मिका ने यह भी कहा कि भगवान ने शायद उन्हें जबरदस्ती आराम करने का मौका दिया है क्योंकि वह खुद कभी काम से ब्रेक लेने के बारे में सोचती ही नहीं थीं। हालांकि दर्द जरूर है लेकिन वह मानसिक रूप से मजबूत हैं और जल्द स्वस्थ होकर वापसी करने का पूरा प्रयास कर रही हैं। उन्होंने अपने प्रशंसकों को भरोसा दिलाया कि वह सकारात्मक सोच के साथ रिकवरी पर ध्यान दे रही हैं।

    आराम के इन दिनों में रश्मिका अपना समय किताबें पढ़ने और पजल्स सुलझाने में बिता रही हैं। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अब उनकी सबसे बड़ी चिंता यह है कि कहीं बिना वर्कआउट के उनका वजन न बढ़ जाए। उन्होंने बताया कि वह रोजाना व्यायाम और दौड़ लगाकर खुद को फिट रखती थीं लेकिन अब कुछ समय तक यह सब संभव नहीं होगा। ऐसे में उन्हें सबसे ज्यादा डर इस बात का है कि मीठा खाने की उनकी आदत और बढ़ सकती है।

    वर्क फ्रंट की बात करें तो रश्मिका हाल ही में फिल्म कॉकटेल 2 में नजर आई थीं। अब उनके प्रशंसक उनकी आगामी फिल्म रणबाली का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जिसमें वह विजय देवरकोंडा के साथ दिखाई देंगी। शादी के बाद दोनों पहली बार किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे जिससे दर्शकों में इस फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है। फिलहाल रश्मिका का पूरा ध्यान अपनी सेहत पर है और उनके चाहने वाले जल्द स्वस्थ होकर पर्दे पर वापसी की दुआ कर रहे हैं।

    Share:

  • ट्रंप के टैरिफ प्लान पर कोर्ट में घिरी सरकार: 25 अमेरिकी राज्यों ने दर्ज कराया केस, जानें पूरा विवाद

    Tue Aug 4 , 2026
    नई दिल्ली. अमेरिकी राष्ट्रपति (US President) डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के नए सीमा शुल्क (tariff) को लेकर अमेरिका में ही हंगामा मच गया है. अमेरिका के 25 राज्यों ( 25 US states) ने ट्रंप सरकार के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. इन राज्यों का आरोप है कि सरकार सुप्रीम कोर्ट के पुराने फैसले को नजरअंदाज […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved