img-fluid

महाराष्ट्र TET पेपर लीक मामले में एक्शन, कोर्ट ने तीनों आरोपियों को 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा

June 28, 2026

ठाणे। महाराष्ट्र में पेपर लीक के बाद आज (28 जून को) होने वाली TET परीक्षा रद्द कर दी गई है, तो वहीं मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पेपर लीक की जांच के लिए ठाणे के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर पंजाबराव उगले की अध्यक्षता में SIT गठित करने के आदेश दिए हैं। इस बीच, TET पेपर लीक केस के आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जिसके बाद उन्हें 8 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। जान लें कि आरोपियों के पास TET पेपर मिला था। पुलिस को शक है कि अभी दो आरोपी फरार हैं।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और डीजीपी सदानंद दाते से वार्ता करने के बाद TET पेपर लीक मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इधर, भिवंडी पुलिस ने TET पेपर मामले में 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है लेकिन माना जा रहा है कि पेपर लीक का मास्टरमाइंड अब भी फरार है।


  • महाराष्ट्र पुलिस को इस केस में इंटरनेशनल रैकेट का शक है। पुलिस ने आरोपी के लिए 10 दिन की पुलिस कस्टडी मांगी थी। लेकिन उन्हें कोर्ट ने 8 दिन की हिरासत दी है। महाराष्ट्र TET पेपर लीक में बड़ा खुलासा है कि जिन तीन लोगों को पकड़ा गया है उनके पास से TET एग्जाम के चार सेट क्वेश्चन पेपर जब्त किए गए हैं। इन लोगों की पेपर्स को बेचने के लिए डेढ़ करोड़ की डील हुई थी। लेकिन इससे पहले कि वो लीक पेपर बेच पाते उन्हें पकड़ लिया गया।

    गौरतलब है कि आज (28 जून को) के TET एग्जाम में 4 लाख 28 हजार कैंडिडेट शामिल होने वाले थे। जिन लोगों की आज परीक्षा होनी थी, उनमें पेपर लीक को लेकर भारी निराशा है। इस बीच, महाराष्ट्र राज्य शिक्षक संघ ने TET पेपर लीक के आरोपियों पर एक्शन और एक महीने के भीतर ही परीक्षा कराने की मांग की है।

    Share:

  • सिया को लोहगढ़ फोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट किया; आरोपी चेतन की बाइक और हेडफोन जब्त

    Sun Jun 28 , 2026
    पुणे। पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर पुलिस अधिकारी लोहगढ़ फोर्ट पहुंचे और सीन रीक्रिएट किया। इसके साथ ही दूसरे आरोपी चेतन की वह बाइक जब्त कर ली है, जिससे वह लोहगढ़ फोर्ट पहुंचा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved