img-fluid

सिया को लोहगढ़ फोर्ट लेकर पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट किया; आरोपी चेतन की बाइक और हेडफोन जब्त

June 28, 2026

पुणे। पुणे के रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। रविवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल को लेकर पुलिस अधिकारी लोहगढ़ फोर्ट पहुंचे और सीन रीक्रिएट किया। इसके साथ ही दूसरे आरोपी चेतन की वह बाइक जब्त कर ली है, जिससे वह लोहगढ़ फोर्ट पहुंचा था और केतन को धक्का दिया था। वह हूडी पहनकर और हेडफोन लगाकर मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने यह सामान भी बरामद कर लिया है। इसकी फॉरेंसिक जांच की जाएगी। आरोप है कि 20 वर्षीय सिया और उसके ‘प्रेमी’ चेतन चौधरी (22) ने अग्रवाल को किले से धक्का देकर केतन की हत्या कर दी थी। सीन रीक्रिएट करके पुलिस 18 जून के सटीक घटनाक्रम का पता लगाना चाहती है।


  • पुणे ग्रामीण पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ”सिया को लोहगढ़ किले में उस स्थान पर ले जाया गया, जहां से उसने चेतन चौधरी के साथ मिलकर केतन को कथित रूप से धक्का दिया था। चेतन को अलग से किले में ले जाया जाएगा।” उन्होंने बताया कि घटनाक्रम दोहराए जाने के दौरान इस संबंध में आरोपी के दावों की पुष्टि की जाएगी कि केतन को किस तरह और किस स्थान से धक्का दिया गया था।

    सिया और चेतन को केतन की हत्या की साजिश रचने और उन्हें पुणे जिले के लोहगढ़ किले से धक्का देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सिया ने पुलिस को कथित तौर पर बताया कि वह अग्रवाल से शादी नहीं करना चाहती थी और उसे लगा कि शादी तोड़ने से परिवार की बदनामी होगी इसलिए उसने चौधरी के साथ मिलकर अग्रवाल की हत्या की साजिश रची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच टीम अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है। इनमें कथित अपराध की साजिश, घटना से पहले और बाद में आरोपियों की गतिविधियां, उनके डिजिटल रिकॉर्ड और हत्या का मकसद शामिल हैं।

    Share:

  • सेशेल्स से PM मोदी ने दिया संदेश, "हमारा विजन हिंद महासागर को अवसरों का महासागर बनाना है"

    Sun Jun 28 , 2026
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सेशेल्स देश ने अपने सबसे बड़े सम्मान ‘गार्जियन ऑफ द ब्लू होराइजन’ से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार उन्हें पर्यावरण को बचाने और दुनिया में अच्छे विकास को बढ़ावा देने के लिए दिया गया है। अपनी सेशेल्स यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने एक बहुत ही सुंदर और साफ संदेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved