img-fluid

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा पर एक्शन, BJP ने भेजा नोटिस

February 10, 2025

नई दिल्ली। राजस्थान से एक बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। राज्य सरकार के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा (Minister Kirori Lal Meena) पर एक्शन हुआ। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें नोटिस भेजा है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष (State President of BJP) ने किरोड़ी लाल मीणा से जवाब मांगा है।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सोमवार को भाजपा के विधायक और कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। सरकार पर फोन टैपिंग के आरोपों पर राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष मदन राठौड़ ने उनसे तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। इस नोटिस को किरोड़ी लाल मीणा पर पार्टी का एक्शन माना जा रहा है।

आपको बता दें कि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने अपनी ही सरकार पर फोन टैपिंग और जासूसी के आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि सरकार उनकी गतिविधियों पर नजर रख रही है। सार्वजनिक कार्यक्रम में दिए इस बयान से भाजपा के भीतर हलचल मच गई और पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता माना। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया था।


  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के नोटिस में लिखा गया है कि किरोड़ी लाल मीणा पार्टी के सदस्य होने के साथ सवाई माधोपुर से भाजपा विधायक और मंत्री हैं, लेकिन उन्होंने सरकार पर गलत आरोप लगाकर पार्टी और सरकार की छवि धूमिल की है। भाजपा ने इसे पार्टी के संविधान का उल्लंघन माना और अनुशासन भंग की परिभाषा में रखा है।

    नोटिस में यह भी साफ कहा गया है कि अगर किरोड़ी लाल मीणा 3 दिन में जवाब नहीं देंगे तो इसे उनकी स्वीकृति माना जाएगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस नोटिस के जारी होने के बाद राजस्थान की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। माना जा रहा है कि भाजपा की इस कार्रवाई से पार्टी में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं।

    Share:

  • PM मोदी ने लीडरशिप क्वालिटी पर की बातचीत, बताया क्लास मॉनिटर को क्या करना चाहिए

    Mon Feb 10 , 2025
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने सोमवार को परीक्षा पे चर्चा (Discussion on exam) के आठवें संस्करण में छात्रों से कई अहम मुद्दों पर बातचीत की. इस दौरान बच्चों ने पीएम मोदी से कई सवाल भी किये. इस कार्यक्रम का प्रसारण दूरदर्शन और पीएमओ यूट्यूब चैनल पर किया गया है. वहीं, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved