मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। एक्टर ने बीते दिन यानी कल इस दुनिया को अलविदा कह दिया। रिपोर्ट की माने तो सुनील लंबे समय से बीमार थे। सुनील हाल में रिलीज हुई अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘ओह माय गॉड 2’ में नजर आए थे।
सुनील हिंदी फिल्मों में अपनी सहायक भूमिकाओं के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दीवाना, द्रोह काल, अंधा युद्ध, तथास्तु जैसी फिल्मों में अपने किरदारों से काफी वाहवाही बटोरी थी। उन्होंने कड़ी मेहनत और लगन के दम पर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी।
सुनील ने इंस्टाग्राम पर पंकज त्रिपाठी संग एक पोस्ट शेयर किया था। अभिनेता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। वह अक्सर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर अपडेट साझा करते थे। वह फिल्मों के साथ साथ लगातार कई ब्रैंड्स के लिए विज्ञापन भी कर रहे थे।
सुनील कई विज्ञापनों में काम कर चुके हैं। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट 17 अगस्त 2022 को शेयर किया था। इस पोस्ट में वह ईद सेलिब्रेट करते दिख रहे थे। ईद मुबारक गाने पर वह खूब झूमते-थिरकते नजर आ रहे थे।
Share: