img-fluid

इंदौर में अगले हफ्ते से शूटिंग करेंगे अभिनेता जिमी शेरगिल और गोविंद नामदेव

January 18, 2026

  • महेश्वर में चल रही फिल्म ‘नीली शर्ट-खाकी पेंट’ की शूटिंग, इंदौर के बाद मांडू में तय है शेड्यूल

इन्दौर। लंबे समय बाद इंदौर में हिंदी फीचर फिल्म का लंबा शूटिंग शेड्यूल एक बार फिर होने जा रहा है। फिलहाल महेश्वर और उसके नजदीक एक गांव में फिल्म ‘नीली शर्ट-खाकी पेंट’ की शूटिंग चल रही है। अगले हफ्ते से इस शूटिंग का शेड्यूल इंदौर में तय हुआ है। पिछले 3 दिन से फिल्म की शूटिंग महेश्वर और उसके पास एक गांव महेतवाड़ा में चल रही है। इस फिल्म में मुख्य किरदार में जिमी शेरगिल, पूजा गौर, गोविंद नामदेव और राहुल सिंह हैं। जिमी शेरगिल इस फिल्म में एक शिक्षक की भूमिका में है।

फिल्म लाइन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, 7 दिन का शेड्यूल महेश्वर का है। इसके बाद अगले हफ्ते में इंदौर में 15 से 20 दिन इसकी शूटिंग होगी। इसके लिए शहर में कुछ बगीचों, अस्पताल और शहर की खास लोकेशन की रैकी की गई थी। फिल्म की टीम के साथ ही निर्देशक भी इंदौर शूटिंग लोकेशन देखने के लिए पहुंचे थे। हालांकि, इंदौर में शूटिंग लोकेशन को लेकर कोई भी बात आम नहीं की गई है।


  • मांडू होगी तीसरी सिटी
    इस फिल्म को महेश्वर, इंदौर के अलावा मांडू में भी शूट किया जाना है। 10 से 12 दिन का शेड्यूल मांडू का तय हुआ है। इस पूरी फिल्म की शूटिंग इन तीन शहरों में ही होना है। मुख्य किरदारों के अलावा कुछ किरदार भोपाल और इंदौर से भी लिए गए हैं। स्थानीय जूनियर कलाकारों को भी फिल्म में मौका मिला है।

    Share:

  • 3rd ODI: इंदौर वनडे में भारतीय टीम ने जीता टॉस, न्यूजीलैंड की पहले बल्लेबाजी, अर्शदीप की वापसी

    Sun Jan 18 , 2026
    इंदौर. भारत (India) और न्यूजीलैंड (New Zealand) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज (3rd ODI) का आखिरी मुकाबला आज (18 जनवरी) इंदौर के होलकर स्टेडियम में है. इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. मुकाबले में शुभमन गिल भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं. वहीं माइकल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved