देश व्‍यापार

अंबानी से आगे अडानी: इस साल 10 गुना बढ़ी संपत्ति, जानिए कौन-कौन सूची में है शामिल

नई दिल्‍ली! अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी Gautam Adani) की संपत्ति में इस साल बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है और उन्होंने गूगल के फाउंडर्स लैरी पेज (Google Founders Larry Page) व सर्जी बिन को पछाड़ दिया। अडाणी इस समय 11.8 हजार करोड़ डॉलर (9 लाख करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं। दुनिया भर के सबसे अमीर 500 लोगों की सूची ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के टॉप 10 में सिर्फ दो ही अमीरों की संपत्ति में इस साल इजाफा हुआ है, गौतम अडाणी और वॉरेन बफेट (Warren Buffett)। इसमें भी अगर इस साल की बात करें तो अडाणी की संपत्ति इस साल बफेट के मुकाबले करीब ढाई गुना बढ़ी।
बता दें कि अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की संपत्ति में सोमवार को 2.04 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। वह भी तब जब शेयर बाजार औंधेमुंह गिरे थे। इस बढ़ोतरी के साथ अडानी और अंबानी के बीच चल रही दौलत की रेस में अब अडानी काफी आगे निकल आए हैं। दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में अडानी छठे नंबर पर हैं और अब वह वॉरेन बफेट से महज 5 अरब डॉलर दूर हैं। अडानी की संपत्ति अगर ऐसे ही बढ़ती रही तो अगले तीन दिन में वह वॉरेन बप्ऊेट को पछाड़कर 5वें नंबर पर पहुंच जाएंगे।



इस साल सबसे ज्यादा नुकसान बर्नार्ड अर्नाल्ट को हुआ है। वह 35.4 अरब डॉलर गंवाकर 143 अरब डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है। बिल गेट्स की संपत्ति में भी इस साल अब तक 8.6 अरब डॉलर की सेंध लग चुकी है। रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी की संपत्ति इस साल भले ही 4.40 अरब डॉलर बढ़ी हो, लेकिन वह कमाई में गौतम अडानी से करीब 10 ग्रुना पीछे रह गए हैं। अब वह 94.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ 11वें स्थान पर हैं।

दरअसल 1981 से अडानी की किस्मत चमकनी शुरू हुई। उनके बड़े भाई ने उन्हें अहमदाबाद बुलाया। उनके भाई ने सामानों को लपेटने वाली प्लास्टिक की एक कंपनी खरीदी थी मगर वो चल नहीं पा रही थी। कंपनी को कच्चे माल की सप्लाई पर्याप्त मात्रा में नहीं हो पा रही थी। इसे एक अवसर में बदलते हुए अडानी ने कांडला पोर्ट पर प्लास्टिक ग्रैनुएल्स का आयात शुरू किया और 1988 में अडानी एंटरप्राइज़ लिमिटेड बनी। इसने मेटल, कृषि उत्पाद और कपड़ा जैसे उत्पादों की कमोडिटी ट्रेडिंग शुरू की। कुछ ही साल में ये कंपनी और अडानी इस बिजनेस में बड़ा नाम बन गए।

पिछले साल अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी एशिया के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन बन गए हैं। उनकी कुल संपत्ति 4.98 लाख करोड़ रुपए रही है। इस साल में उनकी संपत्ति में 2.47 लाख करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है। यानी करीबन 100% की बढ़त। एशिया में पहले नंबर पर रिलायंस के मुकेश अंबानी हैं जिनकी कुल संपत्ति 5.73 लाख करोड़ रुपए है। यह जानकारी ब्लूमबर्ग की बिलिनेयर इंडेक्स रिपोर्ट में दी गई है।
फोर्ब्स के मुताबिक अडानी ने सितंबर 2020 में भारत के दूसरे सबसे व्यस्त मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में 74% हिस्सेदारी हासिल की। अब वह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा परिचालक है। अडानी हरित ऊर्जा का दुनिया का सबसे बड़ा उत्पादक बनना चाहते हैं और उन्होंने कहा है कि वह अक्षय ऊर्जा परियोजनाओं पर 70 बिलियन डॉलर तक का निवेश करेंगे

Share:

Next Post

यूपी: अजान की आवाज पर योगी सख्त, ‘परिसर से बाहर न आए माइक की आवाज’

Tue Apr 19 , 2022
लखनऊ । दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद यूपी (UP) को अलर्ट किया गया है। योगी सरकार (Yogi Government) ने बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है। सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के […]