मुंबई (Mumbai)। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा 24 सितंबर को शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने उदयपुर के लीला पैलेस में एक शाही समारोह में शादी की। परिणीति और राघव (Parineeti and Raghav) की शादी में आदित्य ठाकरे भी शामिल हुए। शादी की तस्वीरें आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) ने शेयर की हैं।
आदित्य ठाकरे शनिवार को राघव और परिणीति की शादी के लिए उदयपुर गए थे। अब उन्होंने शादी की तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें आदित्य ने वेडिंग थीम वाला ऑफ-व्हाइट कुर्ता और उसके ऊपर मल्टी कलर प्रिंटेड जैकेट पहना हुआ है। आदित्य ने फोटो को शेयर करके कैप्शन लिखा ‘आप दोनों को बधाई हो। आपके पूरे जीवन में खुशी, अच्छे स्वास्थ्य और प्यार की कामना करता हूं।’
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने मई में दिल्ली में सगाई की थी। उस वक्त कई राजनीतिक नेता मौजूद थे। इसके बाद अब वे शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनकी शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद थे।
मुंबई (Mumbai) गणेशोत्सव के मौके पर कई हस्तियां लालबाग राजा (Lalbagh Raja) के दर्शन कर रही हैं। डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान (farah khan) भी गणराया का आशीर्वाद लेने पहुंचीं। उनका लालबाग के राजा से मिलने जाने का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फराह को उनके दोस्त पकड़ते नजर आ रहे […]
मुंबई। बीते दिनों बिग बॉस 13 (Bigg Boss 13) की कंटेस्टेंट शहनाज गिल (Shenaaz Gill) का बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन काफी सुर्खियों में रहा था। एक्ट्रेस ने लॉकडाउन के बीच अपना वजन घटाकर हर किसी को हैरानी में डाल दिया था और अब टीवी जगत की छोटी गंगूबाई यानी सलोनी डैनी (Saloni Diani) का ट्रांसफॉर्मेशन चर्चा का […]
मुंबई। बॉलीवुड में शादियों का सीजन (wedding season in bollywood) चल रहा है. कई बॉलीवुड कपल की शादी (bollywood couple wedding) हो चुकी है और कइयों की होने वाली है और इस लिस्ट में अब जल्द ही एक और कपल का नाम जुड़ने वाला है. इस जोड़ी ने हाल ही में अपने प्यार का इजहार […]
भोपाल। राज्यसभा सांसद और महानायक अमिताभ बच्चन की पत्नी जया बच्चन भोपाल की जमीन के मामले में फंस गई है। उन पर जमीन का सौदा कर पैसे लेने के बाद पलटने का आरोप लगा है। इस मामले में भोपाल जिला कोर्ट ने उन्हें पेश होकर अपना पक्ष रखने नोटिस भेजा है। जया बच्चन की भोपाल […]