देश राजनीति

प्रशासन का मनोबल तोड़ कर विकास ठप करना चाहता है राजदः सुशील मोदी

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रशासन का मनोबल तोड़ कर विकास ठप करना चाहता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि लालू प्रसाद ने अपने शासनकाल में सीनियर और काबिल अफसरों तक का सार्वजनिक रूप से इतना अपमान किया था कि उस दौर में प्रशासन का मनोबल गिर गया था, योजनाएं लागू नहीं हो पाती थीं और सम्मान बचाने के लिए अधिकारी बिहार से बाहर पदस्थापन के लिए लगे रहते थे। नौकरशाही को नकारा और भ्रष्ट बनाने की जो गलत प्रवृत्ति पनपी, उसे उनके राजकुमार आदर्श मान कर बढ़ावा दे रहे हैं। राजद प्रशासन का मनोबल गिरा कर विकास की लय तोड़ना चाहता है।


उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद ने 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान हाजीपुर में अपने वाहन की जांच पर नाराजगी जाहिर करते हुए अफसरों को चप्पल मार कर सीधा करने की धमकी दी थी। आज उनकी पार्टी के नेता कलक्टर को फोन कर अपने नाम का धौंस दिखा कर ताली पिटवा रहे हैं। कांग्रेस और राजद के राजकुमार अपने बयान और बॉडी लैंग्वेज से विधायिका-कार्यपालिका जैसे लोकतंत्र के खम्भे पर लगातार चोट पहुंचा रहे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Jan 23 , 2021
युगाब्ध-5122, विक्रम संवत 2077, राष्ट्रीय शक संवत-1942 सूर्योदय 06.45, सूर्यास्त 06.48, ऋतु – शीत पौष शुक्ल पक्ष दशमी, शनिवार, 23 जनवरी 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]