
इंदौर। इंदौर (Indore) कलेक्टर इलैया राजा टी (collector ilaya raja t) के निर्देश पर भू माफियाओं (land mafia) के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही है। इसी कड़ी में आज चर्चित भू माफिया और जमानत पर छूटे चंपू अजमेरा (Champu Ajmera) के खिलाफ़ प्रशासन ने बडी कार्यवाही की। चंपू द्वारा बिना अनुमति सेटेलाइट हिल्स में खुदाई करवाई जा रही थी।



उल्लेखनीय है कि कैलाश गर्ग और चंपू की जोड़ी की मिलीभगत के चलते ही पीड़ितों को भूखंड नहीं मिल पा रहे हैं। प्रशासन को मिली सूचना के आधार पर आज अपर कलेक्टर डॉ अभय बेडेकर ने अवैध उत्खनन के मामले में चंपू के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 32 लाख से ज्यादा का जुर्माना आरोपित किया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved