
इंदौर। मॉडल स्कूलों (model schools) में कक्षा 6ठी का संचालन प्रारंभ किया गया है। नवोदय विद्यालय (Navodaya Vidyalaya) तथा सैनिक स्कूलों (Sainik Schools) की तरह कक्षा 6ठी में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रवेश दिए जाने की व्यवस्था की गई है। मॉडल स्कूल में कक्षा 6ठी में प्रवेश के लिए जहां स्वीकृत सीट से अधिक आवेदन पत्र प्राप्त हुए हैं, वहां स्थानीय स्तर पर परीक्षा का आयोजन करते हुए मेरिट आधार पर प्रवेश दिया जाएगा और जहां आवेदन पत्रों की संख्या निर्धारित सीट संख्या के बराबर या कम है, वहां सीधे प्रवेश दिए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसके साथ ही मॉडल स्कूलों में छात्रावास की सुविधा उपलब्ध नहीं होने से जरूरतमंद विद्यार्थियों को ही प्रवेश दिए जाने के लिए कहा गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved