विदेश

अफगानिस्तान : काबुल में दो जगहों पर हुए धमाकों में 5 लोगों की मौत, कई घायल

काबुल। अफगानिस्तान के काबुल में दो जिलों में हुए अलग-अलग धमाकों में करीब पांच लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय की ओर से दी गई शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दोपहर के वक्त काबुल के जिला 13 के दश्त-ए-बरची इलाके और जिला 6 में अली जिन्ना अस्पताल के पास ये धमाके हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि इन धमाकों की वजह से पांच लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, जबकि कई घायल हैं। मंत्रालय ने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। इन धमाकों के पीछे किस संगठन का हाथ है यह बात अभी साफ नहीं हुई है।

Share:

Next Post

बारात में मछली के फेवरेट पीस के लिए खूनी संघर्ष, दोनों पक्षों से 11 लोग जख्मी

Sat Jun 12 , 2021
गोपालगंज। बारात में मछली के मुड़े खाने के लिए शुक्रवार की देर रात दो पक्षों में खूनी झड़प हो गया। इसमें दोनों पक्षों से 11 लोग जख्मी हो गए हैं। यह घटना बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थानाक्षेत्र के सिसई टोला के भटवलिया गांव की है। सभी जख्मी को इलाज के लिए गोपालगंज सदर […]