
लखनऊ। राजधानी में सात मार्च से शुरू होने वाली भारत-दक्षिण अफ्रीका (India-South Africa) महिला क्रिकेट सीरीज के लिए अफ्रीका के महिला खिलाड़ी शनिवार को लखनऊ पहुंच गये। वहीं इकाना स्टेडियम भी सज-धजकर तैयार हो चुका है। भारतीय महिला खिलाड़ियों का भी पहुंचना शुरू हो गया है। द. अफ्रीकी टीम (African women’s cricket Team) को पहले होटल में एक सप्ताह तक क्वारंटीन रखा जाएगा।
भारतीय महिला टीम की अधिकांश खिलाड़ी लखनऊ में पहुंच चुकी हैं। वे यहां विभिन्न होटलों में रुकी हुई हैं। वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम भी यहां पहुंच चुकी है। इकाना के मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक पहले ही एक सप्ताह तक खिलाड़ियों को क्वारंटाइन किए जाने की जानकारी दे दी गई थी। इसके साथ ही मैच के दौरान भी कोरोना महामारी से सम्बन्धित सभी नियमावली का पालन करना जरूरी होगा। इसके लिए पूरे मैदान को तैयार किया जा रहा है। (एजेंसी, हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved