
तराना। विगत दिवस भानपुरा में आयोजित संभाग स्तरीय शालेय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें जिले की टीम में तराना के आफताब मेव ने सहभागिता की थी। आफताब का चयन उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिये किया गया। खेल प्रशिक्षक लियाकत अली के मार्गदर्शन में आफताब ने तैयारी की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved