मनोरंजन

आफताब शिवदासानी ने की पत्नी निन दुसांज के साथ मिलकर प्रोडक्शन हाउस की घोषणा

बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी इन दिनों चर्चा में हैं। अभिनेता आफताब शिवदासानी और उनकी पत्नी निन दुसांज ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी माउंट जेन मीडिया की घोषणा की है, जिसका उद्देश्य फिल्मों, ऑनलाइन शो और डॉक्यूमेंट्री आदि बनाना है। यह  जानकारी आफताब शिवदासानी ने सोमवार को सोशल मीडिया पर दी। आफताब ने कहा कि वह और निन दोनों काफी समय से निर्माण में लगे थे। आफताब शिवदासानी ने ट्वीट किया-‘निन दुसांज और मैं अपनी प्रोडक्शन कंपनी माउंट जेन मीडिया के लॉन्च की घोषणा करने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य अच्छी कहानियों को बताना और मनोरंजन पर गुणवत्ता सामग्री को उच्च बनाना है। हम इस अद्भुत यात्रा पर आपके प्यार और समर्थन के लिए तत्पर हैं।’ साथ ही आफताब ने हैशटैग माउंटजेनमीडिया लगाया।
उन्होंने कहा कि 20 वर्षों से इंडस्ट्री में होने के कारण उनका अनुभव अच्छा है। 42 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि मैं इस नए प्रयास के लिए उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि हमेशा कहानी कहने की कला से प्रेरित होकर मैं विभिन्न प्रोजेक्ट में बहुत सारी प्रतिभाओं के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं। आफताब अगली बार वेब सीरीज जहर 2 पर नजर आएंगे।
आफताब ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट बॉलीवुड में मिस्टर इंडिया (1987) से डेब्यू किया था। शहंशाह में अमिताभ बच्चन के बचपन का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह अव्वल नंबर, चालबाज और इंसानियत में नजर आए थे। अफताब शिवदासानी ने 1999 में रामगोपाल वर्मा की फिल्म मस्त के साथ बतौर मुख्य अभिनेता 19 साल की उम्र में करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद विक्रम भट्ट की सस्पेंस थ्रिलर फिल्म कसूर में नजर आए थे। अभिनेता ने कई फिल्मों में अभिनय किया, जिसमें आवारा पागल दीवाना, लव के लिए कुछ भी करेगा, मस्ती, प्यार इश्क और मोहब्बत, कोई मेरे दिल से पूछे, क्या यही प्यार है, प्यासा और हंगामा आदि है। लगभग 2 साल तक डेट करने के बाद आफताब और निन दुसांज ने साल 2014 में शादी कर ली।
Share:

Next Post

देश में अब तक 11.50 लाख कोरोना मरीज, आज फिर मिले 37 हजार

Tue Jul 21 , 2020
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस विकराल होता जा रहा है। देश में अब कोरोना मरीजों की संख्या 11.55 लाख हो चुकी है। अब तो रोज तकरीबन 35-40 हजार केस आने लगे हैं। पिछले 24 घंटे में 37140 मरीज मिले। इसके पहले रविवार को रिकॉर्ड 40 हजार 425 और 18 जुलाई को 37 हजार 407 […]