img-fluid

भाजपा के बाद अब कांग्रेस भी अपने अध्यक्ष बदलने की तैयारी में

February 14, 2025

नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए प्रदेश कांग्रेस ने मांगी विधानसभा प्रभारी से रिपोर्ट

इन्दौर। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा अपने सभी जिला और शहर अध्यक्ष (president) के पद पर नए सिरे से नियुक्ति कर दिए जाने के बाद अब कांग्रेस (Congress) भी अपने स्थानीय इकाइयों के अध्यक्ष बदलने के लिए सक्रिय हो गई है। इसके साथ ही कांग्रेस द्वारा नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए हर विधानसभा क्षेत्र (Assembly Area) में बनाए गए प्रभारी से रिपोर्ट मांगी गई है।



भाजपा द्वारा संगठन पर्व के तहत अपनी सभी मंडल और वार्ड इकाइयों का पुनर्गठन कर दिया गया है। इन सभी इकाइयों में अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। इसके बाद पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश के शहर और जिला इकाई के अध्यक्ष पद पर भी नए सिरे से नियुक्ति कर दी गई है। इसमें कुछ स्थानों पर जहां पुराने अध्यक्ष को ही रिपीट कर दिया गया है तो अधिकांश स्थानों पर नए अध्यक्षों की नियुक्ति हो गई है। अध्यक्ष पद पर जब भी नए चेहरे की नियुक्ति होती है तो पार्टी में नई ऊर्जा का संचार होता है। एक पूरा नया समूह काम करने के लिए सक्रिय होता है और नई सोच के साथ नया परिणाम लाने की कोशिश की जाती है। इस बात को ध्यान में रखते हुए अब कांग्रेस द्वारा भी मध्यप्रदेश के सभी जिला और शहर अध्यक्ष के पद पर परिवर्तन करने की पहल की गई है। कांग्रेस द्वारा सभी शहरों और जिला में अलग-अलग नियुक्त किए गए प्रभारी के माध्यम से नए अध्यक्ष को लेकर सलाह-मशविरा करने का कार्य आज से शुरू किया जा रहा है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और इंदौर के प्रभारी संजय दत्त आज कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर बैठकर सभी विधानसभा क्षेत्र की अलग-अलग बैठक लेंगे। इस बैठक में उस विधानसभा क्षेत्र के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी बनाए गए नेता भी शामिल होंगे। इस बैठक में एक तरफ जहां नए ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए चर्चा की जाएगी तो वहीं दूसरी तरफ नए अध्यक्ष के लिए भी कांग्रेस नेताओं से उनकी राय ली जाएगी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए अपनी अनुशंसा भेजने हेतु डेडलाइन तय कर दी गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग प्रभारी बनाए गए नेताओं से कहा गया है कि अपने विधानसभा क्षेत्र में आने वाले कांग्रेस के ब्लॉक के नए अध्यक्ष के पद के लिए अपनी अनुशंसा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजें। कांग्रेस द्वारा बुनियादी तौर पर अपना जनआधार तैयार करने के लिए अब ब्लॉक और वार्ड की इकाई का गठन भी करने की पहल की जा रही है। इसके साथ ही अधिकांश शहर और जिला इकाई में नए अध्यक्ष देने के लिए भी कसरत शुरू हो गई है। यह अलग बात है कि इस तरह की कसरत प्रदेश में चालू हो जाती है, लेकिन ऐसे पूरे प्रयास की हवा दिल्ली तक जाते-जाते निकल जाती है। कांग्रेस में कोई भी परिवर्तन करना या परिवर्तन लाना किसी प्रदेश इकाई के लिए आसान बात नहीं होती है।

Share:

  • पत्नी को लगा दिया HIV का इंजेक्शन, पति सहित तीन पर FIR दर्ज

    Fri Feb 14 , 2025
    सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर (Saharanpur) जिले में महिला के साथ घिनौनी करतूत (Disgusting Act) सामने आई है। ससुराल पक्ष पर लड़की के मायके वालों ने उनकी बेटी को एड्स पीड़िता बनाने का घिनौना कार्य करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसे एचआईवी का इंजेक्शन लगाकर संक्रमित कर दिया। महिला के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved