
गोरखपुर। गोरखपुर के उरुवा थाना क्षेत्र में बुधवार को एक अजीबो गरीब मामला प्रकाश में आया। यहां पर एक लड़की ने शादी की सभी रश्मे पूरी होने के बाद जब विदाई का वक्त आया तब दूल्हे के सांवला होने पर नापसंद करते हुए साथ जाने से इनकार कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए लड़की के पक्ष में फैसला दिया और शादी तोड़ दी गई।
मिली जानकारी के अनुसार उरुवा क्षेत्र में खजनी थाना क्षेत्र से बारात आई थी। लड़की के पिता ने सभी बारातियों का खूब आवभगत किया। बाराती भी खूब जमकर नाचे और भोजन का लुत्फ उठाया। दूल्हा और दुल्हन के बीच जयमाल की रश्म हुई। चार बजे भोर तक पंडित जी ने विधि विधान से शादी करवाई। लेकिन दुल्हन के विदाई का जब समय आया तो दुल्हन ने दूल्हा को ना पसन्द कर दिया।
उसने दूल्हे के सांवला होने की बात कहते हुए ससुराल जाने से मना कर दिया। वर पक्ष के लोग काफी देर तक मान मनौव्वल करते रहे। वर पक्ष ने 112 नम्बर पर फोन किया। पुलिस आई और दोनों पक्ष को थाने पर ले गई। जहां पर समझौते की बात चली लेकिन लड़की ससुराल जाने को राजी नहीं हुई।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved