जीवनशैली स्‍वास्‍थ्‍य

शादी के बाद इसलिए लड़कियों का बढ़ जाता है वजन, इसके पीछे छुपी हैं ये 4 बड़ी वजह

नई दिल्ली। जब कोई लड़का-लड़की शादी के पवित्र बंधन में बंधते हैं, तो उनके जीवन की एक नई शुरुआत होती है। लेकिन ज्यादातर महिलाओं को शादी के बाद जो सबसे ज्यादा दिक्कत होती है वो है उनका वजन का बढ़ जाना। शादी के कुछ समय बाद या दो साल के अंदर लड़कियां अपना वजन बढ़ने की वजह से काफी परेशान रहती हैं।

महिलाएं इस समस्या को लेकर डॉक्टर से भी संपर्क करती हैं, लेकिन कई बार इससे भी ये समस्या नहीं रूकती। ऐसे में महिलाओं की परेशानी दोगुना बढ़ जाती है कि आखिर उनका ये बढ़ता वजन कैसे कम होगा। वहीं, महिलाओं के वजन बढ़ने को लेकर जहां एक तरफ कई लोग मानते हैं कि शादी के बाद महिलाएं खुद पर ध्यान नहीं देती, तो वहीं कई लोग मानते हैं कि उनके खानपान में बदलाव की वजह से भी उनका वजन बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या हो सकती हैं।

आहार में बदलाव : शादी के बाद महिलाएं जब नए घर में जाती हैं, तो वो वहां के हिसाब से ढल जाती हैं। ऐसे में वहां का स्वादिष्ट भोजन खाने के कारण वो अनहेल्दी आहार का सेवन करने लगती हैं। जहां वो अपने मायके में एक अच्छी डाइट फॉलो करती थी, तो वहीं ससुराल की डाइट मायके से पूरी तरह अलग होती है, जिसके कारण उनका वजन भी बढ़ने लगता है।


तनाव का बढ़ जाना : शादी होने पर लड़कियां खुश काफी होती हैं, लेकिन उन्हें ससुराल की जिम्मेदारी, सास-ससुर का ध्यान रखना, पति का ख्याल रखने समेत कई अन्य जिम्मेदारियों के चलते तनाव में आ जाती हैं। वहीं बदलती लाइफस्टाइल को स्वीकार करने में भी महिलाओं को दिक्कतें होती हैं, जिसकी वजह से भी उनका वजन बढ़ने लगता है।

प्यार-दुलार की वजह से : जब लड़की शादी होने के बाद ससुराल में जाती है, तो वहां उसका काफी ख्याल रखा जाता है और ससुराल के सभी सदस्य उन्हें प्यार करते हैं। पार्टी, फंक्शन होते हैं और तरह-तरह के भोजन बनाए जाते हैं। ऐसे में खुद महिलाएं भी केयरलेस हो जाती हैं और वो भी इस जीवन को जीने लगती है और फिर अनहेल्दी भोजन का सेवन करने की वजह से उनका वजन बढ़ने लगता है।

व्यायाम न करना : शादी से पहले तक लड़कियां अपना काफी ख्याल रखती हैं। सुबह जल्दी उठती है, व्यायाम करती हैं और एक अच्छी डाइट लेती हैं। लेकिन शादी के बाद लड़कियां बदल जाती हैं और अपने खानपान से लेकर अपने व्यायाम पर ध्यान नहीं देती हैं। ससुराल जाकर वो व्यायाम नहीं करती हैं, जिसकी वजह से भी वजन बढ़ने लगता है।

Share:

Next Post

Arjun Kapoor बोले-Malaika Arora मुझे भीतर से बाहर तक जानती हैं

Wed Jun 2 , 2021
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की लव स्टोरी इस इंडस्ट्री की सबसे यूनिक और इंट्रेस्टिंग लव स्टोरीज में से एक है. अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की उम्र में काफी फासला है लेकिन बावजूद इसके दोनों एक दूसरे को बेइंतेहां प्यार करते हैं. काफी […]