देश

शादी के बाद बनाता था पोर्न वीडियो, पत्नी ने चेक किया लैपटॉप तो उड़े होश


भिंड। मध्य प्रदेश के चंबल में भिंड जिले की एक युवती को ऑनलाइन प्यार का इजहार कर शादी करना महंगा पड़ गया। युवक गुजरात से भिंड आया और लकड़ी से मिला। दोनों ने 2022 में शादी कर ली। शादी के बाद युवक ने युवती के पोर्न वीडियो बनाना शुरू कर दिए। युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद युवक संबंध बनाने के दौरान वीडियो में रिकॉर्ड कर पोर्न फिल्म बनाता है। युवती की शिकायत पर महिला पुलिस थाना ने पति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, चंबल के भिंड में रहने वाली 30 वर्षीय युवती ने पुलिस से शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया है कि उसकी ऑनलाइन मुलाकात गुजरात के रहने वाले मितुल डोसी नामक युवक से हुई और दोनों में ऑनलाइन ही प्यार का इजहार हो गया। उसके बाद यह युवक गुजरात से युवती से मिलने के लिए भिंड आया और उसके बाद इन दोनों ने शादी कर ली।


लैपटॉप में मिले कई लड़कियों के पॉर्न वीडियो
पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद जब भी वह संबंध बनाता है तो वह वीडियो रिकॉर्ड करता है। इसके साथ ही पीड़ित युवती ने बताया कि एक दिन उसने अपने पति का लैपटॉप चेक किया तो उसके होश उड़ गए। कंप्यूटर में एक दर्जन से अधिक लड़कियों की पोर्न वीडियो मिले। पीड़ित युवती ने इसका कई बार विरोध किया लेकिन युवक उसे जान से मारने की धमकी देता है और इसके साथ ही उसकी मारपीट करता है। युवती ने अपने पति की इस हरकत से परेशान होकर महिला थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और उसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Share:

Next Post

15 अगस्त नहीं बल्कि भारत में इस दिन लॉन्च होगी 5G सर्विसेस, कीमत का भी मिला हिंट

Sat Aug 6 , 2022
नई दिल्ली। हर कोई 5G सर्विस के लॉन्च होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। कुछ रिपोर्ट में कहा जा रहा था कि 15 अगस्त को 5G सर्विस भारत में लॉन्च होगी लेकिन एक हालिया रिपोर्ट में अनुसार, 29 सितंबर को इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) 2022 के उद्घाटन के अवसर पर 5G सर्विस के […]