इंदौर न्यूज़ (Indore News) जिले की खबरें मध्‍यप्रदेश

दूध के बाद अब रसोई गैस भी महंगी, जानिए कितने बढ़े दाम

इंदौर में अब गैस सिलेंडर 978 रुपए का, 8 महीने बाद बढ़े दाम

इंदौर। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम के बाद महंगाई बढ़ने के जो कयास लगाए जा रहे थे वह अब सही साबित हो रहे हैं। पहले दूध (Milk) के दाम बढ़े, उसके बाद पेट्रोल (petrol) और डीजल (Diesel) के दामों में वृद्धि की गई और अब आज से रसोई गैस (LPG) के दाम में वृद्धि कर दी गई है। 8 महीने बाद रसोई गैस के दामों में वृद्धि की गई है। इंदौर में अब रसोई गैस का सिलेंडर 978 रूपए का मिलेगा जो अभी तक ₹927.50 पैसे में आ रहा था। हालांकि अभी कमर्शियल गैस के दामों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि 1 अप्रैल से लागू होने वाले नए रेट में यह बढ़ोतरी होगी।


आपको बता दें कि रुस-यूक्रेन युद्ध के चलते काफी पहले से इन बातों के कयास लगाए जा रहे थे कि आने वाले समय में ईंधन के साथ-साथ घरेलू गैस के दाम भी बढ़ेंगे,  ऐसा माना जा रहा था कि 5 राज्यों के चुनाव के चलते सरकार ने दामों की वृद्धि को रोके रखा था , लेकिन अब जो कीमतों में बढ़ोत्तरी की आशंका जताई जा रही थी, वो एकदम सच साबित होती देखी जा रही है। कुछ समय पहले ही सभी दूध विक्रेता कंपनी और व्यापारियों ने दामों में बढ़ोत्तरी की थी, तो अब वहीं ईंधन में 80 पैसे बढ़ोत्तरी के साथ ही गैस टंकी भी करीब 50 रुपए महंगी हुई है। 

Share:

Next Post

प्रियंका की बच्ची को लेकर पूछे गए सवाल पर परिणीति चोपड़ा ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब, देखिए वीडियो

Tue Mar 22 , 2022
डेस्क। परिणीति चोपड़ा आजकल कलर्स के शो ‘हुनरबाज’ को जज करने में व्यस्त हैं। इसी दौरान शो के होस्ट हर्ष लिंबाचिया और भारती ने जब परिणीति से प्रियंका की बेटी को लेकर सवाल किया तो उनका दिल छू जाने वाला रिएक्शन सामने आया। प्रियंका और निक जोनस ने इस साल की शुरुआत में सरोगेसी के […]