img-fluid

फोन के बाद अब लॉकेट? Motorola बना रही है गले में पहनने वाला AI डिवाइस

January 09, 2026

नई दिल्ली। कुछ सालों से टेक कंपनियां वियरेबल AI कंपैनियन(Wearable AI Companion) बनाने की कोशिश में हैं। इनका मकसद न सिर्फ लोगों के स्मार्टफोन(, Smartphone) को रिप्लेस करना होगा बल्कि यह लोगों की जिंदगी को आसान भी बनाएंगे। इस कोशिश में अभी तक कई प्रोडक्ट मार्केट (Product Market)में आ चुके हैं और कुछ भविष्य में आने वाले हैं। रिपोर्ट्स की मानें, तो (Motorola) भी अब AI कंपैनियन डिवाइस की दौड़ में उतर गया है। दरअसल (CES 2026) में कंपनी ने एक वियरेबल डिवाइस दिखाया है, जिसे कि फिलहाल सिर्फ कॉन्सेप्ट भर बताया जा रहा है। यह डिवाइस निजी मीडिया (Lenovo World Tour) के दौरान पेश किया गया। चलिए इसके बारे में डिटेल में जानते हैं।
CES 2026 में मोटोरोला के दिखाया वियरेबल डिवाइस एआई असिस्टेंट QIRA पर काम करता है। Mashable India की रिपोर्ट के अनुसार(REF.) यह एआई डिवाइस आपके सामने मौजूद चीजों को पहचान सकता है, उनके बारे में समझा सकता है और लंबे-चौड़े कंटेंट को कम शब्दों में समझा सकता है। इस डिवाइस की खासियत है कि यह सिर्फ सुझाव ही नहीं देता बल्कि कई काम खुद भी कर सकता है। इस डिवाइस के डेमो में यह फोन खुद अनलॉक करके कैब बुक करने में कामियाब रहा।
डिजाइन के मामले में यह डिवाइस एक लॉकेट के जैसा है। दिखने में यह छोटा और मिनिमलिस्ट है। इसकी बॉडी मोती जैसी चमकदार है, किनारे गोल हैं और यह एक पतली चेन से लटका रहता है। इसके बीच में मोटोरोला का लोगो दिखाई देता है और इसमें एक छोटा सा कैमरा लेंस और सेंसर भी लगा हुआ दिखाई देता है। हालांकि इसमें कोई स्क्रीन या बटन नहीं है। इनकी जगह इसमें स्पीकर और माइक की जगह दिखाई देती है।
भले मोटोरोला एआई वियरेबल डिवाइस लाने की तैयारी में है लेकिन इससे पहले आए तमाम डिवाइसेज का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। सबसे पहले Humane का AI Pin आते ही फ्लॉप हो गया, क्योंकि वह महंगा था और ज्यादा काम का नहीं निकला। वहीं Friend necklace को डिजाइन चोरी के आरोपों का सामना करना पड़ा। ऐसे में मोटोरोला की राह आसान नहीं रहने वाली है। ये बात शायद कंपनी भी समझती है और उनके अनुसार यह एक प्रयोग है। असल डिवाइस को मार्केट में आने में अभी लंबा समय लग सकता है।


  • कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि OpenAI भी अपने पहले AI डिवाइस पर काम कर रहा है। कंपनी ने उस डिवाइस का कोडनेम Gumdrop रखा है। ऐसी खबरे हैं कि यह डिवाइस आईपॉड शफल की तरह छोटा होगा और पेन के आकार का होगा। इसमें भी कोई स्क्रीन या बटन नहीं होंगे और इसे भी यूजर वियरेबल की तरह इस्तमाल कर पाएंगे।

    Share:

  • इंदौर: न्याय यात्रा में जुटी कांग्रेस, कमान महिलाएं संभालेंगी

    Fri Jan 9 , 2026
    प्रदेश कांग्रेस ने दिया सभी विधायकों को संदेश, 11 को इंदौर में राहुल गांधी के नेतृत्व में निकलेगी न्याय यात्रा राजबाड़ा पर गाड़ी पर लगे माइक से करेंगे नेता संबोधित   इंदौर। भागीरथपुरा हादसे को लेकर कांग्रेस द्वारा 11 जनवरी को निकाली जाने वाली न्याय यात्रा की कमान महिलाओं को सौंपी गई है। प्रदेश कांग्रेस […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved