img-fluid

उत्तराखंड में बर्फबारी के बाद बदला नजारा, बढ़ी रौनक, पर्यटन स्थल सैलानियों से हुए गुलजार

January 24, 2026

नई दिल्ली। उत्तराखंड (Uttarakhand) में शनिवार को मौसम खुलने के साथ ही लोग पर्यटक स्थलों (tourist places) का दीदार करने पहुंचे। बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों और सफेद ढलानों पर पर्यटकों ने खूब आनंद लिया। विकासखंड के बेनीताल और कंथोलीसैंण में भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। कंथोलीसैंण कनुखल से करीब चार किमी की ऊंचाई पर स्थित बुग्याल है।

Snowfall adds to charm tourist spots buzz with tourists Uttarakhand Kedarnath Auli Watch Snowfall picture

यहां पहुंचे स्थानीय राकेश नेगी ने बताया कि बेहतर ढलान वाले इस बुग्याल में बर्फबारी होने से इसकी सुंदरता कई गुना बढ़ गई है। शनिवार को यहां भारी संख्या में स्थानीय पर्यटक पहुंचे। वहीं गैरसैंण के दिवालीखाल, भराड़ीसैंण, चौरासैण, देवाल के वाण, लोहाजंग आदि स्थानों पर पर्यटकों की जमकर भीड़ रही।

विद्यालयों में अवकाश होने के चलते बच्चे भी बर्फ में खेलते दिखे। पर्यटक स्थलों में भीड़ के चलते स्थानीय दुकानों में भी जमकर भीड़ रही। होटलों में मैगी, चाउमीन, चाय, कॉफी आदि की जमकर ब्रिकी हुई। वहीं गांवों में बर्फ के चलते चारापत्ती, पेयजल, लकड़ी आदि की समस्या बनी रही।

Snowfall adds to charm tourist spots buzz with tourists Uttarakhand Kedarnath Auli Watch Snowfall picture


  • पौड़ी जिले में हुई बर्फबारी के बाद मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह से धूप खिलने के साथ ही आसमान साफ हो गया, जिससे लोगों ने ठंड से कुछ राहत महसूस की। बीते शाम हुई बर्फबारी के कारण जहां तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं अब धूप निकलने से जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होता नजर आ रहा है।

    Snowfall adds to charm tourist spots buzz with tourists Uttarakhand Kedarnath Auli Watch Snowfall picture

    धूप खिलते ही स्थानीय लोग घरों से बाहर निकले और पहाड़ों पर जमी बर्फ के बीच सुहावने मौसम का आनंद लिया। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और प्राकृतिक नजारों ने पूरे क्षेत्र को मनमोहक बना दिया। वहीं, बर्फबारी के बाद जिले में पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ गई है। बर्फ देखने और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए श्रीनगर सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पर्यटक पौड़ी पहुंचे।

    Snowfall adds to charm tourist spots buzz with tourists Uttarakhand Kedarnath Auli Watch Snowfall picture

    इस दौरान टेका रोड, गंगोटी, अदवाणी, कल्जीखाल, बुआखाल, मांडाखाल, खिर्सू समेत अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमी बर्फ को देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ नजर आई। पर्यटकों ने बर्फ के बीच फोटो खिंचवाए और मौसम का जमकर आनंद लिया, जिससे स्थानीय बाजारों में भी रौनक देखने को मिली। वहीं, बर्फबारी के कारण कई मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ था। स्थिति को सामान्य बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़कों पर जमी बर्फ हटाने का कार्य किया गया।

    Snowfall adds to charm tourist spots buzz with tourists Uttarakhand Kedarnath Auli Watch Snowfall picture

    जनपद रुद्रप्रयाग की पूरी केदारघाटी और केदारनाथ धाम में पिछले 24 घंटों से हो रही भारी बर्फबारी के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ है। चारों ओर कई फीट बर्फ जमी हुई है और तापमान शून्य से नीचे चला गया है। कार्तिक स्वामी मंदिर क्षेत्र में भी बर्फबारी होने से मंदिर परिसर और आसपास का इलाका पूरी तरह बर्फ से ढक गया है, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए दृश्य बेहद आकर्षक बन गया है।

    Share:

  • Следите за новостями и обновлениями 1хбет: Все, что вам нужно знать

    Sun Jan 25 , 2026
    Следите за новостями и обновлениями 1хбет: Все, что вам нужно знать В этой статье мы расскажем о важности оставаться в курсе новостей и обновлений 1хбет, а также о том, как это может повлиять на вашу игру и широкое понимание платформы. Регулярное отслеживание информации о 1хбет может помочь вам не только оставаться осведомленным о новых функциях, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved