बड़ी खबर

नाम वापसी की आखिरी तारीख के बाद अब केवल द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा ही मैदान में


नई दिल्ली । राष्ट्रपति चुनाव को लेकर (About the Presidential Election) नाम वापस लेने की आखिरी तारीख बीत जाने के बाद (After the Last Date of Withdrawal) अब केवल दो ही उम्मीदवार (Now only Two Candidates) द्रौपदी मुर्मू और यशवंत सिन्हा (Draupadi Murmu and Yashwant Sinha) चुनावी मैदान में रह गए हैं (Left in the Electoral Fray) ।18 जुलाई को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के संयुक्त उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच होना है।

राज्य सभा महासचिव एवं राष्ट्रपति चुनाव के निर्वाचन अधिकारी पी सी मोदी ने कहा कि 29 जून तक 94 व्यक्तियों के 115 नामांकन पत्र प्राप्त हुए जिनमें से 107 नामांकन पत्रों को जरूरी मापदंड पूरा नहीं करने पर खारिज कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मुर्मू और सिन्हा के नामांकन पत्र ( जो चार-चार के सेट में थे ), नियमों के मुताबिक पूरी तरह से वैध पाए गए और उन्हें स्वीकार कर लिया गया।

आपको बता दें कि, एनडीए के घटक दलों के अलावा बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और अकाली दल ने भी मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा कर दी है। भाजपा कई अन्य राजनीतिक दलों के भी संपर्क में है और आंकड़ों के लिहाज से यह माना जा रहा है कि मुर्मू बड़े अंतर से यह चुनाव जीत सकती है।

Share:

Next Post

Tecno Spark 8P स्‍मार्टफोन का टीजर जारी, दमदार फीचर्स के साथ जल्‍द होगा लॉन्‍च

Sun Jul 3 , 2022
नई दिल्‍ली। इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस निर्माता कंपनी Tecno का नया Tecno Spark 8P स्‍मार्टफोन जल्‍द इंडिया(India) में लॉन्‍च होने वाला है। कंपनी ने सोमवार को इसे टीज किया। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन ने पिछले साल कुछ मार्केट्स में शुरुआत की थी। अब टेक्‍नो मोबाइल इंडिया ने एक टीजर रिलीज किया है। इससे पता चलता है […]