img-fluid

चंद्र ग्रहण के बाद अब लगेगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, देखें सूतक काल मान्‍य होगा या नही?

November 20, 2021

नई दिल्‍ली: सूर्य ग्रहण (Surya Grahan) और चंद्र ग्रहण को ज्योतिष शास्त्र में बहुत अशुभ घटना माना गया है। 19 नवंबर के चंद्र ग्रहण के ठीक 15 दिन बाद सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल 2021 का आखिरी सूर्य ग्रहण होगा। इसके बाद अगले ग्रहण के लिए साल 2022 का इंतजार करना होगा। वैसे तो खगोलीय दुनिया के लिए अहम घटना है लेकिन धर्म और ज्‍योतिष के मुताबिक सूर्य ग्रहण के दौरान शुभ काम नहीं किए जा सकेंगे। ग्रहण के दौरान सूर्य पीड़ित हो जाता है, जिससे इसकी शुभता में कमी आ जाती है।

इस तारीख को लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण
साल 2021 का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर 2021 (शनिवार) को लगने जा रहा है। इस दिन अमावस्‍या भी है। यह मार्गशीर्ष महीने की अमावस्‍या (new moon) होगी। सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर को सुबह 10:59 बजे शुरू होगा और दोपहर 03:07 बजे तक चलेगा।

सूर्य ग्रहण का सूतक काल
4 दिसंबर 2021 को लगने जा रहा सूर्य ग्रहण उपछाया ग्रहण (shadow eclipse) है। यानी कि यह आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, लिहाजा इसका सूतक काल (sutak period) मान्य नहीं होगा। इसके चलते इस सूर्य ग्रहण के दौरान सूतक काल संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जाएगा। आमतौर पर सूर्य ग्रहण के दौरान नकारात्‍मक ऊर्जा से बचने के लिए खाने-पीने, बाहर जाने की मनाही की जाती है। इसके अलावा इसे खाली आंखों से नहीं देखें, वरना इससे आंखों को नुकसान पहुंच सकता है।


साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। यह अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा।

नोट– उपरोक्त दी गई जानकारी व सूचना सामान्य उद्देश्य के लिए दी गई है। हम इसकी सत्यता की जांच का दावा नही करतें हैं यह जानकारी विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, धर्मग्रंथों, पंचाग आदि से ली गई है । इस उपयोग करने वाले की स्वयं की जिम्मेंदारी होगी ।

Share:

  • यहां बढ़ा कोरोना का कहर, तेजी से मिल रहे नए मामले, फिर से लगनें जा रहा लॉकडॉउन

    Sat Nov 20 , 2021
    बर्लिन: ऑस्ट्रिया (Austria) के चांसलर एलेक्जेंडर शालेनबर्ग ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस की चौथी लहर पर काबू पाने के लिए देश में राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन (Covid 19 Lockdown) लगाया जाएगा। शालेनबर्ग ने कहा कि लॉकडाउन सोमवार से शुरू होगा और 10 दिन के लिए प्रभावी रहेगा। इसमें छात्रों के लिए स्कूलों में क्लास नहीं […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved