img-fluid

UP और उत्तराखंड के बाद अब इस राज्य में सरकारी कर्मचारियों की एक्स्ट्रा छुट्टी की घोषणा, आदेश जारी

October 30, 2024

नई दिल्ली। देशभर में दिवाली का त्योहार (Diwali festival) 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को मनाया जाएगा। ऐसे में कुछ राज्य के सरकारी कर्मचारी (Government servant) दो दिन की छुट्टी की मांग कर रहे थे। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड (Uttar Pradesh, Uttarakhand) के बाद राजस्थान में भी सरकारी कर्मचारियों की एक दिन की एक्स्ट्रा छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। अब राजस्थान में 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होगा। इसके लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं।

दरअसल, राजस्थान में राज्य सरकार के कैलेंडर में 31 अक्टूबर का अवकाश है। जबकि 1 नवंबर को अवकाश नहीं दिया गया था। ऐसे में सरकारी कर्मचारियों की मांग थी कि वे दूरदराज से अपने घर से लौटकर सुबह जल्दी ऑफिस कैसे जॉइन करेंगे। कई कर्मचारी संगठनों ने इसे लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और मुख्य सचिव से गुहार लगाई थी। अब उनकी इस मांग को मान लिया गया है। यानी सरकारी कर्मचारी दो दिन अवकाश पर रहेंगे।


वहीं यूपी की बात की जाए तो योगी सरकार ने 31 अक्टूबर और 1 नवंबर दो दिन का अवकाश घोषित कर दिया है। हालांकि इसी के साथ कर्मचारियों के लिए एक शर्त भी रखी गई है। यूपी सरकार के आदेशानुसार, 1 नवंबर को छुट्टी के बदले 9 नवंबर शनिवार को सरकारी दफ्तर सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। कई सरकारी ऑफिसों में शनिवार को भी छुट्टी रहती है। ऐसे में कर्मचारियों को 31 अक्टूबर (गुरुवार), 1 नवंबर (शुक्रवार), 2 नवंबर (शनिवार) और 3 नवंबर (रविवार) को चार दिन तक छुट्टी मनाने का मौका मिलेगा।

इधर, उत्तराखंड की धामी सरकार ने भी दिवाली पर दो दिन की छुट्टी की घोषणा कर दी है। कर्मचारियों को 31 अक्टूबर के साथ ही 1 नवंबर को अवकाश मिलेगा। आपको बता दें कि दिवाली पूजन को लेकर विद्वानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। कई जगह दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जा रही है तो वहीं कुछ लोग 1 नवंबर को दिवाली मनाएंगे। हालांकि ज्योतिषचार्याें का मानना है कि दिवाली 31 अक्टूबर को ही मनाई जानी चाहिए। पूजन का सही समय शाम 7 बजकर 15 मिनट से लेकर रात 9 बजे तक रहेगा।

Share:

  • लद्दाख में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी, डेमचोक-देपसांग से हटी चीन-भारत की सेना

    Wed Oct 30 , 2024
    नई दिल्ली: पूर्वी लद्दाख (Eastern Ladakh) में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया अब पूरी हो गयी है. दिवाली (Diwali) के अवसर पर गुरुवार को दोनों सेनाओं की ओर से एक-दूसरे को मिठाइयां दी जाएंगी. सेना से मिली जानकारी के अनुसार भारत और चीन के बीच एक महत्वपूर्ण समझौते के बाद यह पहल शुरू हुई है. […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved