बड़ी खबर

जीत के बाद मोदी कैबिनेट जाएगी द्रौपदी मुर्मू के घर, दिल्ली से ओडिशा तक मनेगा जश्न

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव मतगणना के बाद द्रौपदी मुर्मू को बधाई देने पूरी मोदी केबिनेट उनके घर जाएगी, बताया जा रहा है जेपी नड्डा भी रोड शो कर के सीधे द्रौपदी के घर पहुंचेंगे। वहीं, शुक्रवार को आम जनता के लिए द्रौपदी के आवास के दरवाज़े खोले जाएंगे, राष्ट्रपति चुनाव की मतगणना ख़त्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शाम 4 बजे द्रौपदी मुर्मू के घर जाएंगे, उनके साथ मंत्रिंमडल के कई सद्सय भी बधाई देने मुर्मू के घर जाएंगे। वहीं द्रौपदी मुर्मू के गांव में लोगों में खुशी देखने को मिल रही है, पूरा गांव जीत के एलान से पहले ही जश्न मनाने में जुटा हुआ है। युवतिया, स्कूली छात्राएं नाच-गाने के साथ जश्न मना रही है तो वहीं गांव में 20 हजार लड्डू बनाए गए हैं।

 

Share:

Next Post

अगले साल विधानसभा चुनाव को देखते हुए संघ ने कसी एमपी–छग की लगाम

Thu Jul 21 , 2022
इंदौर। (संजीव मालवीय) भाजपा के केंद्रीय संगठन ने अगले साल मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले संगठन की मजबूती और लगाम कसने के लिए क्षेत्रीय स्तर पर महामंत्री की नियुक्ति की है संघ से आए अजय जमवाल को मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ का क्षेत्रीय संगठन मंत्री नियुक्त किया है […]