देश राजनीति

आंदोलनरत किसानों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे केजरीवाल : आदेश गुप्ता

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के विरोध में पंजाब और हरियाणा के किसान राष्ट्रीय राजधानी में पहुंच रहे हैं। कुछ किसान शनिवार को ही आ चुके हैं और निरंकारी मैदान में आंदोलन कर रहे हैं। राजधानी में कोरोना महामारी के बीच किसानों के आंदोलन के लिए दिल्ली भाजपा ने सीधे तौर पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया है। भाजपा का कहना है कि दिल्ली के किसानों से समर्थन न मिलने पर अब केजरीवाल सरकार और कांग्रेस पंजाब के किसानों का सहारा ले रही हैं और उन्हें भड़का कर दिल्ली बुला रही हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि इतनी भारी तादात में किसान दिल्ली आ गए हैं, लेकिन किसानों के कोरोना टेस्ट के लिए दिल्ली सरकार ने कोई सेंटर नहीं बनाया है। स्वार्थ की राजनीति करने के साथ केजरीवाल किसानों को कोरोना भी दे रहे हैं। हजारों की तादाद में आए किसानों में से कितने इसमें कोरोना पॉजिटिव होंगें, इसका अंदाजा कैसे लगाया जा सकता है। स्थिति इतनी भयावह है कि यह किसानों के जीवन के साथ-साथ अन्य लोगों के साथ खिलवाड़ है। उन्होंने कहा कि हैरान हूं कि दिल्ली सरकार के दिशानिर्देश का कि उसने शादी समारोह में सिर्फ 50 लोगों को आने की अनुमति दी है लेकिन खुद पंजाब से हजारों की तादाद में किसानों को दिल्ली बुला रही है। क्या अब केजरीवाल सरकार को दिल्ली में कोरोना फैलने का डर नहीं है? मुख्यमंत्री केजरीवाल का यह कैसा दोहरा चरित्र है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

पेंसिलवेनिया की याचिका खारिज, अदालत ने कहा, राष्ट्रपति जनता चुनती है, वकील नहीं, ट्रंप को कोर्ट से फिर झटका

Sun Nov 29 , 2020
वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर अदालतों में मामला उलझाने की कोशिश कर रहे डोनाल्ड ट्रंप को एक के बाद एक झटके मिल रहे हैं। अब पेंसिलवेनिया की अदालत ने उनकी याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने टिप्पणी की, ‘राष्ट्रपति जनता चुनती है, वकील नहीं। ‘ अदालत का यह फैसला पेंसिलवेनिया में ट्रंप […]