गुरुवार। सेना (army) में भर्ती (recruitment) को लेकर केंद्र सरकार (central government) द्वारा बनाई गई अग्निपथ योजना (agneepath scheme) का कई राज्यों में जोरदार विरोध हो रहा है। बिहार के कई शहरों में हिंसक प्रदर्शन के बाद आज उत्तरप्रदेश, राजस्थान में भी जोरदार विरोध शुरू हो गया।
आज सुबह से ही बिहार के जहांनाबाद, आरा, बक्सर सहित कई शहरों में बड़ी संख्या में लोग सडक़ों पर उतर आए और रेलवे ट्रैक पर कब्जा कर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी। वहीं मुजफ्फरपुर, गया, पटना में लोगों ने सडक़ों पर आगजनी कर विरोध जताया। उधर, विरोध की आग उत्तरप्रदेश और राजस्थान तक फैल गई। उत्तरप्रदेश में लखनऊ, कानपुर सहित कई शहरों में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सडक़ों पर उतर आए और अग्निपथ योजना (agneepath scheme) का विरोध करने लगे। राजस्थान के जयपुर में तो अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने नारे लगाए और कांग्रेस कार्यालय का घेराव किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved