img-fluid

अग्निमित्रा पॉल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा

August 25, 2020

जलपाईगुड़ी। जलपाईगुड़ी जिले के राजगंज ब्लॉक में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गयी थी। मंगलवार को भाजपा के महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अग्निमित्रा पॉल ने किशोरी के परिवार वालों से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाने की हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

इसके दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अग्निमित्रा पॉल ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला तो जलपाईगुड़ी जिले में प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा।उन्होंने प्रशासन की भूमिका पर सवाल खड़ा करते हुए कहा पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया और उसे रिहा भी कर दिया। पीड़ित परिवार ने सुखानी ग्राम पंचायत के एक तृणमूल पंचायत सदस्य नाज़िमा खातून के पति छलीमुद्दीन मोहम्मद के नाम पर पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत दर्ज की थी। इसके बावजूद भी उसे गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसकी वजह क्या है? उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में सभी आरोपितों को गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जायेगा।

उल्लेखनीय है कि 10 अगस्त को राजगंज के सन्न्यासीकाटा ग्राम पंचायत अंतर्गत लालस्कूल बालाबाड़ी की निवासी एक किशोरी लापता हो गई थी। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। लापता होने के तीन दिन बाद किशोरी का सेफ्टिक टेंक से शव बरामद किया गया था।

Share:

  • Parivartini Ekadashi 2020: राजा बलि कौन थे? जिनके लिए भगवान विष्णु को लेना पड़ा था वामन अवतार

    Tue Aug 25 , 2020
    Parivartini Ekadashi 2020: परिवर्तिनी एकादशी की तिथि पंचांग के अनुसार 29 अगस्त को पड़ रही है. एकादशी का व्रत सभी व्रतों में श्रेष्ठ माना गया है. परिवर्तिनी एकादशी के महत्व के बारे में स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को बताया था. परिवर्तिनी एकादशी की कथा पाप और अंहकार को समाप्त करने वाली मानी गई है. आइए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved