img-fluid

आगरा : किसान आंदोलन में जा रही मेधा पाटिकर यूपी बोर्डर पर रोकी

November 26, 2020

आगरा । ग्वालियर से दिल्ली के लिए किसान आंदोलन में शामिल होने जा रही सामाजिक कार्यकता मेधा पाटिकर के काफिले को गुरुवार सुबह यूपी पुलिस ने सैया बार्डर पर रोक दिया। इससे नाराज आन्दोलनकारी धरने पर बैठ गये जिससे नेशनल हाईवे पर जाम लग गया है।

जानकारी के अनुसार नर्मदा आन्दोलन से अपनी पहचान बनाने वाली सामाजिक कार्यकता मेधा पाटिकर का काफिला आज सैयां बार्डर पर रोक दिया गया है। रोके जाने से नाराज आन्दोलनकारी धरने पर बैठ गये हैं। इस पर मेधा पाटिकर ने कहा कि यूपी सरकार ने उन्हें किस वजह से रोका है, उन्हें दिल्ली में पहुंचना है। मेधा पाटिकर को रोके जाने की खबर पर भारी संख्या में किसान सैयां बार्डर पर पहुचने लगे हैं। पुलिस के आलाधिकारी मौके पहुंच गये है जो लगातार मेधा पाटिकर को समझाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन मेघा पाटिकर वापस ना जाने की जिद पर अड़ी हुई हैं। धरने के चलते नेशनल हाईवे पर कई किलोमीटर लम्बा जाम लगा हुआ है।

Share:

  • यौन प्रताडऩा के आरोपी अफसर को दी अनिवार्य सेवानिवृत्ति

    Thu Nov 26 , 2020
    उपमहानिरीक्षक पंजीयक राजीव जैन पर दो साल पहले लगे थे आरोप जांच में सही पाए गए थे तथ्य, प्रमुख सचिव ने की कार्रवाई भोपाल। वाणिज्यिक कर विभाग ने पंजीयन विभाग में उप महानिरीक्षक राजीव जैन को अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी है। राजीव जैन फिलहाल जबलपुर में उपमहानिरीक्षक, पंजीयक के रूप में पदस्थ थे। उन पर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved