देश

हैदराबाद में आपस में भिड़े AIMIM और भाजपा कार्यकर्ता


हैदराबाद। बाढ़ आर्थिक राहत वितरण को लेकर गुरुवार को हैदराबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दोनों पार्टियों के बीच टकराव की यह घटना गुरुवार को लाल दरवाजा इलाके में हुई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय विधायक पाशा कादरी के खिलाफ नारेबाज की। विधायकों का आरोप है कि पाशा उनके इलाकों में आर्थिक राहत वितरण नहीं करा रहे हैं।

चतरीनाका पुलिस स्टेशन के अधिकारी आर विद्या सागर ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे के खिलाफ केवल नारेबाजी की और इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘गुरुवार सुबह स्थानीय विधायक पाशा कादरी और निगम के डिप्टी कमिश्नर की ओर से बाढ़ आर्थिक राहत का वितरण किया जा रहा था। इसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पाशा उनके क्षेत्र के लोगों को बाढ़ आर्थिक राहत की मदद नहीं दे रहे हैं।’

पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस मामले में कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। बता दें कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक सहायता मदद पहुंचाने के लिए 10 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

 

Share:

Next Post

जेल से छूटने के बाद छेड़छाड़ के आरोप पर क्या बोले विजय राज

Fri Nov 13 , 2020
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर विजय राज को फिल्म शेरनी की एक क्रू मेंबर से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार किया था। हालांकि, विजय फिलहाल जमानत पर बाहर हैं। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। विजय राज ने कहा, ‘मेरे लिए महिला सुरक्षा बेहद मायने रखती है। मेरी 21 साल की […]