img-fluid

तकनीकी खराबी…8 घंटे हवा में रहने के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली वापस लौटी

May 27, 2026

नई दिल्ली। राजधानी से सैन फ्रांसिस्को (San Francisco) जा रहे एअर इंडिया के विमान को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के 8 घंटे बाद वापस दिल्ली लौटना पड़ा। बुधवार को एअर इंडिया की उड़ान AI173 ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को के लिए उड़ान भरी थी। इस बोइंग विमान में लगभग 230 यात्री सवार थे। एयरलाइन ने इस संबंध में जानकारी दी है।

आसमान में 8 घंटे का सफर और यू-टर्न
विमान ने अपनी यात्रा का एक बड़ा हिस्सा तय कर लिया था और करीब 8 घंटे से अधिक समय तक हवा में था। तभी पायलटों को विमान में एक तकनीकी खराबी का पता चला। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए, क्रू ने सफर को आगे बढ़ाने के बजाय विमान को वापस दिल्ली मोड़ने का फैसला किया।


  • एअर इंडिया का आधिकारिक बयान
    मामले पर बयान जारी करते हुए एअर इंडिया के प्रवक्ता का कहना है कि 27 मई को दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को जाने वाली उड़ान एआई 173 तय प्रक्रियाओं के तहत एक तकनीकी खराबी के कारण दिल्ली लौट आई है। विमान सुरक्षित रूप से लैंड कर चुका है।

    यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था
    एअर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि विमान अब एयरलाइन के सख्त सुरक्षा मानकों के अनुसार गहन तकनीकी जांच से गुजरेगा। हालांकि, इस अचानक आए मोड़ के कारण यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है और उनके ठहरने व वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था करने में जुट गई है।

    Share:

  • MP का हर नागरिक 55 हजार से ज्यादा का कर्जदार, कर्ज के आंकड़ों पर कांग्रेस ने किया ये बड़ा दावा

    Wed May 27 , 2026
    भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ते सरकारी कर्ज को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने कर्ज के आधिकारिक आंकड़ों को आधार बनाकर राज्य की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने आंकड़ों का गणित सामने रखते हुए दावा किया है कि मध्य […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved