img-fluid

MP का हर नागरिक 55 हजार से ज्यादा का कर्जदार, कर्ज के आंकड़ों पर कांग्रेस ने किया ये बड़ा दावा

May 27, 2026

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में बढ़ते सरकारी कर्ज को लेकर एक बार फिर सियासी पारा चढ़ गया है। कांग्रेस ने कर्ज के आधिकारिक आंकड़ों को आधार बनाकर राज्य की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला है। कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल ने आंकड़ों का गणित सामने रखते हुए दावा किया है कि मध्य प्रदेश का हर नागरिक अब हजारों रूपए के कर्ज के बोझ तले दबा हुआ है और सरकार का यह कर्ज सीधे तौर पर जनता का ही कर्ज है।

MP के 1 नागरिक पर 55,323 रूपए का कर्ज
कांग्रेस नेता शैलेंद्र पटेल ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश की मौजूदा आबादी करीब 9 करोड़ है, जबकि राज्य सरकार पर कुल कर्ज का ग्राफ बढ़कर करीब 4 लाख 97 हजार 914 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस आबादी और कुल कर्ज के अनुपात को देखा जाए तो मध्य प्रदेश का हर एक नागरिक औसतन 55 हजार 323 रुपये का कर्जदार हो चुका है।


  • जनता के टैक्स से ही चुकाया जाएगा कर्ज
    शैलेंद्र पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जो भी कर्ज ले रही है, उसे चुकाने का जरिया जनता से वसूला जाने वाला टैक्स ही है। इसलिए सरकार का यह कर्जा वास्तव में प्रदेश की आम जनता का ही कर्जा है।

    हर साल बढ़ता जा रहा है कर्ज का भारी बोझ
    पटेल ने पिछले वित्तीय आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि 31 मार्च 2025 की स्थिति में मध्य प्रदेश पर कुल कर्ज 4 लाख 21 हजार 740 करोड़ रुपये था। लेकिन सरकार की वित्तीय नीतियां ऐसी हैं कि हर साल कर्ज का यह भार लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिससे आने वाली पीढ़ियां भी इस बोझ से अछूती नहीं रहेंगी।

    दो महीने में ही चार बार लिया 9200 करोड़ रूपए का कर्ज
    वित्त वर्ष की शुरुआत को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष के शुरुआती महीनों यानी अप्रैल और मई में ही सरकार ने ताबड़तोड़ कर्ज लिया है। सरकार ने इन दो महीनों के भीतर ही चार अलग-अलग किश्तों में कुल 9,200 करोड़ रुपये का कर्ज उठा लिया है।

    Share:

  • MP: कुएं में तैरते मिले युवक-युवती के शव, बाहर मिला सिंदूर और संदिग्ध सामान

    Wed May 27 , 2026
    मऊगंज। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मऊगंज (Mauganj) जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जिसने सामाजिक रिश्तों और कानून व्यवस्था दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। नईगढ़ी थाना क्षेत्र के अकौरी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गांव के ही एक कुएं से एक युवक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved