img-fluid

एअर इंडिया के पायलट पर गिरी गाज, ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में फेल होने के बाद सस्पेंड

September 25, 2026

नई दिल्ली। स्वीट्जरलैंड के ज्यूरिख एयरपोर्ट पर एअर इंडिया का एक पायलट उड़ान भरने से ठीक पहले मेडिकल टेस्ट में फेल हो गया। छह सितंबर को यह पायलट ज्यूरिख से नई दिल्ली के लिए एअर इंडिया की फ्लाइट AI151 को उड़ाने वाला था। बोर्डिंग से ठीक पहले एयरलाइन के अधिकारियों को उसके पास से शराब की गंध महसूस हुई। उन्होंने तुरंत वहां की स्थानीय अथॉरिटी को खबर दी। स्थानीय अधिकारियों ने जब पायलट का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट कराया, तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके तुरंत बाद उसे उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया।


  • पायलट की इस लापरवाही का सीधा असर अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर पड़ा। ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली फ्लाइट AI151 अपने तय समय पर उड़ान नहीं भर सकी। अधिकारियों ने बताया कि ज्यूरिख एयरपोर्ट पर शुरुआती जांच रिपोर्ट आते ही आरोपी पायलट को प्लेन से दूर कर दिया गया। उसे आगे की विस्तृत मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। इसके बाद एअर इंडिया ने आरोपी पायलट को एक साधारण यात्री के रूप में भारत वापस भेज दिया। जांच पूरी होने तक उसे तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

    स्विट्जरलैंड के फेडरल ऑफिस ऑफ सिविल एविएशन ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए अंतरराष्ट्रीय नियमों के तहत कार्रवाई की है। एफओसीए के प्रवक्ता ने बताया कि नियमों का पालन करते हुए इस घटना की जानकारी भारतीय नियामक डीजीसीए और एअरलाइंस को तुरंत दे दी गई थी। हालांकि, डाटा सुरक्षा नियमों का हवाला देते हुए एफओसीए ने कहा कि वे इस मामले की ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर सकते। उन्होंने यह भी कहा कि आगे की कानूनी और अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का पूरा अधिकार भारतीय नियामक डीजीसीए के पास ही है।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved