भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र के बड़ा चंबल क्षेत्र में स्थित एक मदरसे में पढ़ाने वाले हाफिज द्वारा उसी मदरसे में पढऩे वाले 13 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। दो दिन पीडि़त बच्चे के साथ गलत कार्य हुआ, इसके बाद कल दोपहर वह मदरसे से भागकर घर पहुंचा और मां को पूरी घटना बताई। इसके बाद पुलिस ने शिकायत पर हाफिज के खिलाफ पॉक्सो व अन्य धाराओं के तहत अपराध कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ऐशबाग पुलिस के अनुसार 13 साल का बच्चा ऐशबाग थाना क्षेत्र में रहता है और बड़ा चंबल स्थित एक मदरसे में पढ़ता है। मदरसे में सुबह से रात दस बजे तक रहता था। बीते एक सप्ताह से उसका स्वास्थ्य खराब था तो मदरसा जाना बंद कर दिया। 15 फरवरी की रात मदरसे में पढ़ाने वाला हाफिज हमजा बच्चे के घर पहुंचा और उसकी मां से कहा कि बच्चे का मन घर में रहकर पढ़ाई में नहीं लग रहा है इसलिए इसे मदरसे में रखूंगा। बच्चे की मां हाफिज हजमा पुत्र अब्दुल रऊफ की बात मान गई। रात ग्यारह बजे 15 फरवरी को जमा बच्चे को लेकर मदरसा चला गया। 16 फरवरी की रात उसके हमजा ने बच्चे के साथ गलत कार्य किया। दूसरी रात भी ऐसा ही हुआ। कल दोपहर ढाई बजे जब आरोपी मदरसे मेें सो रहा था, तभी मौका पाकर बच्चा वहां से भागा और अपने घर आ गया। इसके बाद उसने मां और परिजनों को घटना बताई। पुलिस ने रात में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Share:Related Articles
मुख्यमंत्री ने अफसरों को पढ़ाया गीता का पाठ
सिविल सर्विस दिवस पर कहा, मुझे मप्र की इस टीम पर गर्व है कोरोना के कठिन समय में भी लोक सेवकों ने कठिन काम किया भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के प्रशासनिक अफसरों को जनता के बेहतर सेवा के लिए गीता का पाठ पढ़ाया। सिविल सेवा दिवस पर नरोन्हा प्रशासनिक अकादमी में आयोजित […]
इस साल बिजली के दाम में 9 फीसदी आ सकता है उछाल
भोपाल। कोरोना संक्रमणकाल में बिजली कंपनियों की आर्थिक सेहत भी बहुत अच्छी नहीं है। कंपनियों के पास राजस्व नहीं आ रहा है। यही स्थिति रही तो बिजली सप्लाई निरंतर देना आने वाले दिनों में मुश्किल हो सकता है। कंपनियां बिजली के दाम भी बढ़ाना चाह रही है। साल 2020-21 के लिए बिजली कंपनी ने औसत […]
छोटी और क्षेत्रीय पार्टियां बिगाड़ेगी भाजपा-कांग्रेस का खेल
जातियों की नाराजगी भी दोनों पार्टियों के लिए बढ़ा सकती हैं मुश्किलें भोपाल। मप्र विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारियों के लिए राजनीतिक दलों में गहमागहमी का माहौल है। प्रदेश के इतिहास में अब तक जितने भी चुनाव हुए हैं, यहां कभी कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है तो कभी भाजपा ने। साल 2018 […]