मनोरंजन

ऐश्वर्या राय और आराध्या नानावटी अस्पताल में भर्ती

मुंबई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के बाद कोरोना की मरीज ऐश्वर्या राय बच्चन भी अपनी बेटी आराध्या के साथ शुक्रवार को मुम्बई के नानावटी अस्पताल में भर्ती हो गई हैं। रात को तेज बुखार, सांस लेने में तकलीफ और गले में हल्के दर्द के चलते उनके निजी डॉक्टर ने अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी थी, वहीं आराध्या को भी हल्का बुखार था लेकिन अब दोनों का बुखार कम और हालत स्थिर बताई जा रही है।
सूत्रों से जानकारी मिली है कि रात में ऐश्वर्या राय का बुखार काफी हद तक कम हो गया है और आराध्या का बुखार उतर चुका है और दोनों की हालत स्थिर है। गले में इंफेक्शन की वजह से ऐश्वर्या राय की सर्दी-खांसी भी बढ़ गयी थी, जो दवाइयां देने के बाद काफी हद तक कम हो गयी है। सूत्रों से जानकारी मिली है कि जहां अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को एक ही वॉर्ड में आइसोलेशन में रखा गया है, तो अस्पताल के इमारत के उसी विंग में, मगर एक अलग वॉर्ड में ऐश्वर्या और आराध्या को भी आइसोलेशन में रखा गया है।
बॉलिवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को शुक्रवार को मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कोरोना संक्रमित होने के बाद ऐश्वर्या राय को इससे पहले बेटी आराध्या के साथ घर पर होम क्वॉरेंटीन किया गया था। बता दें कि उनके ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के चलते पहले से ही नानावटी अस्पताल में भर्ती हैं। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक ऐश्वर्या राय और आराध्या को सांस लेने में तकलीफ हुई तो डॉक्टर्स चेकअप करने के लिए घर पहुंचे। इसके बाद डॉक्टर्स की सलाह पर ऐक्ट्रेस को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बच्चन फैमिली की बात की जाए तो सिर्फ जया बच्चन ही कोरोना निगेटिव पाई गई थीं। बाकी घर के चार सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव होने के कारण नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। वहीं, अमिताभ बच्चन रोजाना अपने फैंस का सोशल मीडिया पर शुक्रिया अदा कर रहे है, जो उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए लगातार ईश्वर से प्रार्थना कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने बीते शनिवार को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर दी थी। इसके अलावा अगले दिन रविवार को अभिषेक बच्चन ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी थी।
बताते चलें कि बीएमसी ने बीते रविवार को अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा का सैनिटाइजेश किया गया था और इसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर पूरी तरह सील कर दिया गया था। अमिताभ बच्चन के चार बंगलों को सील कर दिया गया था।

Share:

Next Post

कंगना बोलीं-तो लौटा दूंगी पद्मश्री

Sat Jul 18 , 2020
मुंबई। बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भूचाल आ गया है। लगातार बॉलिवुड में खेमेबाजी और भाई-भतीजावाद पर बहस हो रही है। सुशांत के निधन के बाद सबसे पहले इस मुद्दे पर ऐक्ट्रेस कंगना रनौत सामने आई थीं और उन्होंने कहा था कि सुशांत बॉलिवुड में खेमेबाजी और नेपोटिजम […]