विदेश

अजब प्रेम की गजब कहानी : 24 साल की लड़की ने 85 साल के बुजुर्ग से रचाई शादी

वाशिंगटन (washington)। कहते हैं कि अजब प्रेम की गजब कहानी (ajab prem kee gajab kahaanee)। यही कहानी एक कपल पर सही बैठती नजर आ रही है। वैसे भी शादी एक ऐसा अहम फैसला होता है जिसे हर लड़का और लड़की (boy and girl) को बेहत ही सोच समझ कर लेना होता हैं। वहीं शादी से पहले उम्र सबसे पहले देखी जाती है। हर लड़का-लड़की यही चाहते है कि हैं कि उनका जीवन साथी उनकी बराबर की उम्र का हो, लेकिन अमेरिका के मिसिसीपी से एक ऐसा शादी का मामला सामने आया है, जहां एक 24 साल की लड़की ने एक बुजुर्ग से शादी रचा हैं। इन दोनों की उम्र का फासला देखने के बाद हर कोई हैरान है।



एक रिपोर्ट के अनुसार यहां 24 साल की एक लड़की ने 85 साल के बुजुर्ग ने के साथ शादी रचा ली। लड़की का कहना है कि ये बुजुर्ग अगर 100 साल का भी होता तो भी मैं इसी के साथ शादी करती। अमेरिका के मिसिसीपी की रहने वाली मिरेकल पोग की मुलाकात 2019 में चार्ल्स पोग से हुई थीं। इसके बाद दोनों के बीच जल्द ही अच्छी दोस्ती हो गई और देखते-देखते यह दोस्ती प्यार में बदल गई। चार्ल्स रिटायर्ड रियल एस्टेट एजेंट हैं, जबकि मिरेकल पेशे से एक नर्स हैं।

बताया जा रहा है कि चार्ल्स ने उन्हें फरवरी 2020 में प्रपोज किया था। हालांकि दोनों की शादीशुदा जिंदगी काफी अच्छी चल रही है। अब ये कपल परिवार शुरू करने के बारे में सोच रहा है। अपनी अनोखी लव स्टोरी बताते हुए मिरेकल ने बताया कि पहली मुलाकात के बाद उन्हें नहीं पता था कि चार्ल्स की उम्र कितनी है।
लेकिन वह उनके साथ काफी सहज महसूस कर रही थीं। दोनों के दिल में एक दूसरे के लिए कब प्यार पनपने लगा चला। फिर एक दिन दोनों में चार्ल्स ने मिरेकल से उनकी जन्मतिथि पूछ ली। तब जाकर उम्र का खुलासा हुआ। हालांकि उम्र इस रिश्ते के बीच की दीवार नहीं बन पाई।

मिरेकल ने बताया कि ‘मैंने कभी उनकी उम्र के बारे में नहीं सोचा। मुझे लगता था कि वह 60 या 70 साल के होंगे। क्योंकि वह हमेशा एक्टिव रहते हैं। उन्होंने आगे बताया, ‘मेरे दादा इस रिश्ते को लेकर मान गए थे लेकिन मेरे पिता काफी नाराज थे। उन्हें मनाने में काफी वक्त लग गया, मैंने उनसे कहा था कि अगर वह मेरी शादी में नहीं आए तो अपनी बेटी को हमेशा के लिए खो देंगे। अब ये कपल आईवीएफ के सहारे माता-पिता बनने की कोशिश कर रहा है। चार्ल्स की इस समय तक कोई संतान नहीं है।

Share:

Next Post

हिरासत में मौत, फुटेज में थाने से जाता दिखा लड़का, पुलिसवाला पीछा कर रहा था

Sun May 7 , 2023
इन्दौर। लडक़ी के साथ भागे नाबालिग की पटरी पर लाश मिलने के मामले में एक सीसीटीवी फुटेज आया है, जिसमें वह थाने से जाते हुए दिख रहा था, उसके पीछे एक पुलिसकर्मी भी जाते हुए दिख रहा है। इस मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश हुए है। 16 वर्षीय शैलेष पिता महेश निवासी कैलोद हाला […]