img-fluid

‘योगी जी के इशारे पर अखिलेश…’, सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया

July 11, 2026

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो गया है, पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के ‘सनातन ही समाजवाद है’ वाले बयान पर राजनीति गरमा गई है. एआईएमआईएम प्रवक्ता शादाब चौहान ने अखिलेश यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शादाब चौहान ने अखिलेश यादव को यादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा करार दिया है.


  • ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रवक्ता शादाब चौहान ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा है कि यादववाद से ग्रसित समाजवाद के योद्धा अखिलेश यादव बोल रहे हैं कि सनातन ही समाजवाद है, यानी जो सनातन की आस्था को नहीं मानेगा उनके अनुसार वह समाजवादी नहीं, कभी संविधान को दूसरे नंबर पर बताते हैं लेकिन वो भूल जाते हैं कि भारत के संविधान में सभी को बराबर का अधिकार प्राप्त है.

    उन्होंने कहा कि संविधान की खूबसूरती ये है कि अगर भगवा वस्त्र धारण किए बाबा मुख्यमंत्री बन सकते हैं तो कोई दाढ़ी-टोपी वाला या हिजाब वाली बहन भी मुख्यमंत्री बन सकती है. निश्चित हमें विश्वास है कि एक दिन अवश्य होगा और उत्तर प्रदेश की जनता के साथ बिना भेदभाव न्याय होगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा,कानून व्यवस्था को सुगम बनाते हुए सभी का सम्मान व राजनीतिक भागीदारी भी सुनिश्चित होगी.

    शादाब चौहान ने कहा है कि उत्तर प्रदेश की आम जनता के मुद्दों को छोड़कर अखिलेश जी और योगी जी के बीच इस बात की लड़ाई है कि कौन बड़ा हिंदू. उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि योगी जी के इशारे पर अखिलेश जी गरीबी, महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य, मुसलमान और दलितों पर अत्याचार पर चर्चा नहीं करना चाहते.

    Share:

  • इंदौर में डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या, पति वारदात के बाद फरार

    Sat Jul 11 , 2026
    इंदौर। इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर पदस्थ उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved