img-fluid

इंदौर में डाक विभाग की महिला कर्मचारी की हत्या, पति वारदात के बाद फरार

July 11, 2026

इंदौर। इंदौर के मनोरमगंज थाना क्षेत्र की डाक कुंज कॉलोनी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के पद पर पदस्थ उर्मिला सैनी की उनके पति अखिलेश सैनी ने कथित तौर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी पति फरार हो गया। घटना की जानकारी तब लगी जब उनकी बेटी स्कूल से घर पहुंची।


  • दरअसल इंदौर के डाक कुंज कॉलोनी में रहने वाली उर्मिला सैनी एमजी रोड डाकघर में डाक सहायक के रूप में पदस्थ थीं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, उनके पति अखिलेश सैनी ने किसी धारदार हथियार से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद आरोपी अपनी बेटी के स्कूल पहुंचा, उसे एटीएम कार्ड और उसका पिन और कुछ रुपए देकर वहां से फरार हो गया। इसके बाद जब बेटी स्कूल से घर पहुंची, तो उसने मां को खून से लथपथ हालत में देखा और घटना की जानकारी परिजनों एवं पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संयोगितागंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार आरोपी की तलाश में टीमें गठित कर दी गई हैं। हत्या के पीछे के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

    Share:

  • अब्‍बू की मौत का बदला जरूर लेंगे... मोतजबा खामेनेई की हुंकार, टेंशन में ट्रंप

    Sat Jul 11 , 2026
    डेस्क: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की मौत और उनके अंतिम संस्कार के बाद इमाम सैयद मोजतबा खामेनेई का एक बेहद कड़ा संदेश सामने आया है. मोजतबा खामेनेई ने अपने पिता की मौत का बदला लेने का खुला ऐलान कर दिया है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि पूर्व सुप्रीम लीडर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved