img-fluid

400 सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर साइकिल यात्रा पर निकले अखिलेश यादव, कार्यकर्ताओं में जोश

August 05, 2021

लखनऊ। समाजवादी आंदोलन के वरिष्ठ नेता जनेश्वर मिश्र की जयंती पर साइकिल यात्रा पर निकलने से पहले पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि 2022 के चुनाव में सपा 400 सीटें जीतेगी। जनता भाजपा से नाराज है। भाजपा सरकार ने जनता को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा में अपराधियों की भरमार है। वो ‘मैनीफेस्टो’ नहीं ‘मनीफेस्टो’ बनाते हैं। उनके लिए राजनीति एक व्यापार है।

भाजपा की सरकार ने कोरोना के दौरान लोगों की मदद नहीं की और बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं। इसके बाद अखिलेश यादव सपा कार्यालय से साइकिल यात्रा के लिए निकल पड़े। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद है। बता दें कि आज प्रदेश की हर तहसील पर साइकिल यात्रा निकाली जा रही है। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही भाजपा की नीतियों का विरोध जताया जाएगा।


  • अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने पांच साल के कार्यकाल में समय और संसाधनों का दुरुपयोग करके लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है। राजनीति की गरिमा को क्षति पहुंचाने के साथ झूठ और पाखंड के सहारे वैचारिक प्रदूषण फैलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के कामों को अपना बताकर भाजपा ने जनता को बरगलाने का प्रयास किया है।

    उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के जरिए अन्याय के खिलाफ  संघर्ष का ऐलान किया जा रहा है। प्रमुख रूप से आजम खां को फर्जी मुकदमों में फंसाकर जेल में रखने, अपराध और भ्रष्टाचार, महंगाई, महिला उत्पीड़न, कृषि कानूनों, आरक्षण पर प्रहार आदि का विरोध किया जाएगा।

    Share:

  • केंद्र भेजेगा जांच दल, Telecom, बिजली और सड़क सुधार का काम शुरू

    Thu Aug 5 , 2021
    बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीने का पानी का संकट, बीमारियों का खतरा भोपाल। ग्वालियर-चंबल संभाग (Gwalior-Chambal Division) के बाढ़ प्रभावित इलाकों में नुकसान का आंकलन करने के लिए जल्द ही केंद्र सरकार सर्वे दल भेजेगा। जो हालात की प्रारंभिक रिपोर्ट (Preliminary Report) सरकार को सौंपेगा। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved