
जैसलमेर। सेना दिवस (Army day) पर आज फिल्म स्टार अक्षय कुमार और कृति सेनन (Akshay Kumar and Kriti Sanon) पश्चिमी राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर स्थित जैसलमेर (Jaisalmer) में सेना के जवानों से मिलने पहुंचे। अक्षय कुमार ने जवानों से बातचीत की। वहां उन्होंने इस मौके पर आयोजित ‘विजय रण फॉर सोल्जर मैराथन’ को हरी झंडी दिखाई। सेना के जवानों ने भी अक्षय कुमार और कृति सेनन का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
जैसलमेर के सेना दिवस के अवसर पर सुबह आर्मी स्टेशन के सगत सिंह स्टेडियम में आयोजित ‘विजय रण फॉर सोल्जर मैराथन’ को अक्षय कुमार और कृति सेनन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं अक्षय कुमार ने जवानों के साथ बॉलीबॉल मैच खेला और उनकी हौसला अफजाई की। इस मौके पर आर्मी एरिया में सेना के अधिकारी व बड़ी संख्या में सेना जवान मौजूद थे। सेना के जवान फिल्मी सितारों की एक झलक देखने के काफी उत्सुक दिखे।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved