img-fluid

अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर और संजय दत्त की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ इस दिन होगी रिलीज

February 11, 2022


अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर (Akshay Kumar and Manushi Chillar) की आगामी फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj) काफी समय से चर्चा में है। यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में है। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने गुरुवार को कर दिया और इसके साथ फिल्म के सभी मुख्य किरदारों का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।



  • फिल्म के फर्स्ट लुक में सभी लीड कलाकारों के किरदारों से पर्दा हटा दिया गया है। यशराज बैनर्स ने फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में होंगे। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। संजय दत्त ‘काका कन्ह’ के किरदार में और सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई के किरदार में नजर आएंगे।
    फिल्म के अन्य किरदारों में आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी नजर आएंगे। फिल्म में इन दोनों कलाकारों का किरदार भी महत्वपूर्ण होगा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 10 जून, 2022 को रिलीज होगी।

    Share:

  • पति को खुश करने जन्‍मदिन पर दूसरी महिला को बुलाया, पत्‍नी को पता चला ऐसा राज, दे दिया तलाक

    Fri Feb 11 , 2022
    वॉशिंगटन। अपने पति (Husband) को खुश करने के लिए महिला ने उसके बर्थडे पर खास तैयारी की, लेकिन इस तैयारी (Special preparation on birthday to please husband) के बीच कुछ ऐसा हुआ ही महिला ने पति से तलाक (Divorce) ले लिया. दरअसल, अमेरिका (America) के पोर्टलैंड (portland) में रहने वाली महिला ने पति के जन्मदिन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved