अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर (Akshay Kumar and Manushi Chillar) की आगामी फिल्म पृथ्वीराज (Prithviraj) काफी समय से चर्चा में है। यह एक ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा है। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी अहम भूमिका में है। लम्बे समय से चर्चा में बनी हुई इस फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान मेकर्स ने गुरुवार को कर दिया और इसके साथ फिल्म के सभी मुख्य किरदारों का फर्स्ट लुक भी जारी कर दिया गया है।
फिल्म के फर्स्ट लुक में सभी लीड कलाकारों के किरदारों से पर्दा हटा दिया गया है। यशराज बैनर्स ने फिल्म के सभी मुख्य कलाकारों का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर साझा किया है। फिल्म में अक्षय कुमार सम्राट पृथ्वीराज के किरदार में होंगे। अभिनेत्री मानुषी छिल्लर राजकुमारी संयोगिता के किरदार में नजर आएंगी। संजय दत्त ‘काका कन्ह’ के किरदार में और सोनू सूद राजकवि चंद बरदाई के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म के अन्य किरदारों में आशुतोष राणा और साक्षी तंवर भी नजर आएंगे। फिल्म में इन दोनों कलाकारों का किरदार भी महत्वपूर्ण होगा। चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आदित्य चोपड़ा प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में 10 जून, 2022 को रिलीज होगी।
वॉशिंगटन। अपने पति (Husband) को खुश करने के लिए महिला ने उसके बर्थडे पर खास तैयारी की, लेकिन इस तैयारी (Special preparation on birthday to please husband) के बीच कुछ ऐसा हुआ ही महिला ने पति से तलाक (Divorce) ले लिया. दरअसल, अमेरिका (America) के पोर्टलैंड (portland) में रहने वाली महिला ने पति के जन्मदिन […]
मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत मुंबई से मनाली जा रही हैं। बहन रंगोली भी कंगना के साथ हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर कंगना के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया गया। थोड़ी देर में कंगना मनाली के लिए फ्लाइट पकड़ेंगी। एयरपोर्ट पर कंगना की सुरक्षा के लिए 45-50 जवान तैनात दिखे। कंगना Y सिक्योरिटी के बीच […]
मुंबई। खतरों के खिलाड़ी 11′ (Khatron Ke Khiladi 11) की शुरुआत बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हो गई है. शो के शुरू होते ही खतरनाक स्टंट का दौर शुरू हो गया.वैसे दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathu), अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), अर्जुन बिजलानी और सना मकबूल (Sana Maqbul) की फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं, जाहिर सी […]
नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) टीवी जगत का एक बेहद चर्चित शो है। 13 साल से यह शो लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। इस शो के किरदार दर्शकों के मन में रच-बस गए हैं, लेकिन बीच-बीच में इन किरदारों की अदला-बदली भी होती रहती है। […]