img-fluid

फिल्मों के कॉन्ट्रैक्ट को लेकर अक्षय कुमार ने करण जौहर को लिया आड़े हाथ

October 16, 2025

मुंबई। 70वें फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 (Filmfare Awards 2025) में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने सबका दिल जीता. वे ‘ब्लैक लेडी’ के इर्द-गिर्द डांस करते दिखाई दिए. वहां मौजूद लोगों को उनकी परफॉर्मेंस काफी पसंद आई. इस बीच, उन्होंने बॉलीवुड के सभी नए कलाकारों के लिए एक बेहतरीन सुझाव देकर सबका दिल जीत लिया.

अक्षय कुमार ने कहा कि कोई भी किसी भी निर्माता के साथ तीन फिल्मों का कॉन्ट्रैक्ट साइन न करें. ऐसा क्यों नहीं करना चाहिए, इसकी वजह भी उन्होंने बताई है. 70वें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के स्टेज से अक्षय कुमार ने कहा, ‘मैं सभी न्यूकमर्स कलाकारों से बस एक ही बात कहना चाहता हूं कि किसी भी निर्माता के साथ तीन फिल्मों का करार न करें.’ उन्होंने फिर सभी से आर्यन खान की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ देखने को कहा, ताकि उन्हें यह समझने में मदद मिले कि वह ऐसा क्यों कह रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)




  • अवॉर्ड शो में करण जौहर को दी नसीहत
    अक्षय ने आगे कहा, ‘आपने ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ देखी होगी और हमारे हीरो को किन हालातों से गुजरना पड़ा. यह फिल्म साफ दिखाती है कि एक नए कलाकार को क्या करना चाहिए और क्या नहीं.’ अवॉर्ड शो के को-होस्ट करण जौहर को आड़े हाथों लेते हुए अक्षय ने कहा, ‘तीन फिल्मों का सौदा मत करो. नए कलाकारों को आजादी दो, उन्हें दूसरों की फिल्में करने दो. जैसा कि कहा जाता है, उन्हें आजाद रहने दो, अगर वे तुम्हारे हैं तो वापस आ जाएंगे.’ यह सुनकर किंग खान और करण जौहर दोनों हंस पड़े.

    अक्षय कुमार ने फिल्में चुनने का बताया तरीका
    सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में एक नए कलाकार आसमान सिंह की कहानी दिखाई गई है. उसका सपना बॉलीवुड में बड़ा नाम कमाना है. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, अक्षय कुमार ने यह भी बताया कि वह किस तरह अपनी फिल्में चुनते हैं. उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा कहता हूं कि पैसा, पैसे को आकर्षित करता है और इसी तरह काम पैसे को आकर्षित करता है. कोई भी काम बड़ा या छोटा नहीं होता. कई बार ऐसा होता है कि मुझे किसी फिल्म की कहानी पसंद आती है, लेकिन मेरा रोल छोटा होता है फिर भी मैं वह फिल्म करता हूं, क्योंकि मुझे पता है कि फिल्म अच्छी है और उसके जरिए मैं इतिहास का हिस्सा बनना चाहता हूं.’ उन्होंने अनुशासन के महत्व पर भी जोर दिया और नए कलाकारों को कहा कि यही उन्हें लंबे समय तक यहां टिकने में मदद करेगा.

    Share:

  • पेरिस समझौते का भारत को बड़ा फायदा, भीषण गर्मी के बीच कितनी राहत मिलेगी? स्टडी में खुलासा

    Thu Oct 16 , 2025
    नई दिल्ली। पेरिस समझौता (Paris Agreement) जलवायु परिवर्तन (Climate Change) पर एक कानूनी रूप से बाध्यकारी अंतरराष्ट्रीय संधि (Binding International Treaty) है, जिसको 10 साल पूरे होने जा रहे हैं। पेरिस समझौते का भारत (India0 एक प्रमुख हस्ताक्षरकर्ता है। ऐसे में एक अध्ययन से पता चला है कि पेरिस समझौता भारत को हर साल 30 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved